Hindi Ki News
ट्रेवल

प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने है, तो अरुणाचल प्रदेश में धरती पर ही स्वर्ग मौजूद है। 

arunachal pradesh

हेलो मेरे प्यारे साथियो आज का हमारा आर्टिकल सभी घुम्मकड़ों के लिए बहुत ही लाभदाय और फायदेमंद सबित होने वाला है। जिसमे आज हम जानेगे की प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने है,तो अरुणाचल प्रदेश में धरती पर ही स्वर्ग मौजूद है। अगर आप लोग भी प्रकृति से प्यार करते हो और प्रकृति के खूबसूरत नजारे को बेहद ही करीब से देखना और महसूस करना चाहते हैं,तो ऐसे में आप लोग भी अरुणाचल प्रदेश अवश्य घूमने के लिए जाएं। यहां पर एक या दो नहीं, बल्कि कई सारी वाइल्डलाइफ सैन्चुरीज भी मौजूद हैं। यहां पर मौजूद सुंदर-सुंदर पहाड़ और घुमावदार रास्ता (मार्ग) यहां घूमने आने वालों का मन ही मोह लेता हैं।

arunach beautiful

अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से ही एक राज्य है। यह पूर्वोत्तर में बसा हुआ राज्य तीनो तरफ से भूटान, चीन और म्यांमार से घिरा हुआ खूबसूरत सा राज्य है। सर्दी के मौसम में तो यहां के हरे भरे पहाड़ और लुभावने से दृश्य यहां के पर्यटकों की यात्रा को और भी अधिक यादगार बना देते हैं।

संन 1993 में जेम्स हिल्टन ने अपने एक उपन्यास लिखा था की हिमालय की घाटीयो से दूध और मधु की धारा बहती हुई एक धरती है। खैर ये बात सच है की अरुणाचल प्रदेश में धरती पर ही स्वर्ग मौजूद है। अगर आप सभी लोग भी प्रकृति की मदमस्त आगोश में खोना चाहते हो और और छुट्टी मनाने के लिए किसी अच्छी सी जगह की तलाश में हो तो एक बार आपको अरुणाचल प्रदेश की ओर सैर जरूर करनी चाहिए। आइए अब हम जानते हैं यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में,

1- दिबांग वाइल्डलाइफ सैन्चुरी

दिबांग वाइल्डलाइफ सैन्चुरी को संन 1992 में स्थापित किया गया है। दिबांग वाइल्डलाइफ सैन्चुरी यहां की सबसे बड़ी वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में आती है। क्योंकि यह लगभग 4155 वर्ग किमी में फैली हुई है। इस वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में बारहमासी नदियां भी है और इस वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में वन्य जीवन में विविधता भी देखने को मिलती है। आपको यहां पर कस्तूरी मृग, लाल पांडा, लाल गोरल, आदि ओर भी दुर्लभ जानवरों को आप देख सकते हैं। यहां पर ना केवल आप कई तरह के वन्य जीवों को देख सकते हैं, बल्कि आपको यहां पर सुखदायक वातावरण और हरी-भरी वनस्पतियां भी देखने को मिल जाती है। आपको यहां का वातावरण मंत्रमुग्ध कर देता है। अगर आप को कैंपिंग या फिर ट्रेकिंग की तलाश भी हैं, तो आपके लिए यह जगह बिलकुल सही साबित होगी है।

2- तवांग अरुणाचल प्रदेश

तवांग अरुणाचल प्रदेश

तवांग इसे अरुणाचल प्रदेश का एक विचित्र और सबसे प्राचीन पर्यटन स्थलो में माना जाता है। यहां पर आपको प्रकृति के खूबसूरत ओर अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। यहां पर मौजूद बर्फीली चोटियां और बर्फीली दर्राएं एक रोमांचकारी यात्रा ओर जीवन भर याद रहने वाली यात्रा का अनुभव कराती हैं। यहां की सुंदर-सुंदर ओर ऊँची-ऊँची झीलें और साथ ही में शांत झरने देखकर तो जैसे यही पर बस जाने का ही मन करता है। तवांग यहां पर मौजूद कई महत्वपूर्ण मठों के लिए भी जाना जाता है। इसलिए आप जब भी कभी यहां पर घूमने जाएं तो इन मठों की सैर करना बिलकुल भी न भूलें।

3- रोइंग अरुणाचल प्रदेश

 रोइंग अरुणाचल प्रदेश

उत्तर की ओर दिबांग घाटी की ये सुन्दर पहाड़िया और नदियों से पूरी तरह से घिरा हुआ रोइंग एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां पर मौजूद बर्फ से ढकी चोटियां ओर अशांत तरह से बहती हुई सुन्दर ओर साफ़ नदियां और रहस्यों से भरी हुई ये पहाड़ियां एक अलग ही दुनिया जीने का अहसास दिलाती हैं। आप जब भी कभी अरुणाचल प्रदेश जाएं तो एक बार इस जगह की सैर को जरूर करें।

4- अरुणाचल प्रदेश जीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश जीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश में जीरो वैली समुद्रतल से लगभग 5,600 फीट की ऊंचाई पर मौजूद ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक जगह है। यहां पर आकर आपको ऐसा महसूस होगा की जैसे आप धरती पर नहीं, बल्कि आप स्वर्ग में आ गए हों। प्रकृति की खूबसूरती और शांति को देख कर यहां बिताए गए हर एक समय को आप जीवन में कभी भी नहीं भूल पाएंगे।

5- गोरीचेन पीक

गोरीचेन पीक

यह गोरीचेन पीक अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी है, जो समुद्र तल से लगभग 22,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ट्रेकिंग करने वाले और पर्वतारोहियों के लिए  एक बेहतरीन जगह है। आप भी यहां घूमने जा सकते है। बर्फ से ढकी हुई ये वादियां आपको स्वर्ग में आने का पूरा अहसास दिलाएंगी।

अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए हम से जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हिंदी की न्यूज़ । 

धन्यवाद।

Related posts

Kotdwar Sidhbali Mandir – यहाँ पूरी होती है सभी मुरादें

Yogita

कोरोना वायरस के ख़त्म होने के बाद कम बजट मैं सुन्दर सी वादियों मे कुछ दिन बिताये

Yogita

जब पहाड़ो की याद आये तो सिक्किम ज़रूर जाएँ।

Satyam
error: Content is protected !!