Hindi Ki News
ट्रेवल

जब पहाड़ो की याद आये तो सिक्किम ज़रूर जाएँ।

सिक्किम का पूरा राज्य घिरा हुआ है कंचनजंगा से जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और खूबसूरत विशाल पर्वत है। हिमालय की वादियों में खो जाने के लिए ये सबसे बेहतरीन जगह है। सिक्किम की खूबसूरत वादियों और बौद्ध मट्ठों में शान्ति पाना तो एक ज़रूरी सा काम है। सुन्दर फूलों से लदी वादियाँ, बहते हुए झरने, बर्फीली पानी की झीलें, वन्य-जीव जंतु से भरे जंगल और आकर्षक धार्मिक केंद्रों से भरपूर है प्यारा सा सिक्किम। और जब पहाड़ो की याद आये तो सिक्किम ज़रूर जाएँ।

इसमे कोई शक नहीं है सिक्किम भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक बहुत अच्छी जगह है। यहाँ जाने का मज़ा ही कुछ अलग है क्योंकि यहाँ पर जो लोग है वो भी बहुत प्यारे और मददगार हैं। तो चलो यह लीजिये सिक्किम की यात्रा का कार्यक्रम जो आपको मदद करेगा इस जादुई नगरी में घूमने के लिए। यहाँ के पहाड़ों में एक अलग ही मजा रहता है।जब पहाड़ो की याद आये तो सिक्किम ज़रूर जाएँ।

गैंगटॉक सिक्किम पहुंचने पर

गैंगटॉक सिक्किम में घूमने की सबसे महत्वपूर्ण जगह है। यहाँ स्टेशन और एयरपोर्ट दोनों ही नहीं हैं। यहाँ से बागडोगरा एयरपोर्ट है जो 124 किलोमीटर की दूरी पर है सबसे करीबी हवाई अड्डा जो है वो सिलीगुड़ी का है ये सबसे करीबी रेलवे स्टेशन है और एयरपोर्ट और स्टेशन से गैंगटॉक आने के लिए आपको प्रीपेड टैक्सी लेनी पड़ेगी। सिलीगुड़ी से आपको सरकारी बसें भी मिल जाएगी वह से सरकारी बसें भी चलती हैं जो आपको काफी सस्ती भी पड़ेंगी।

गैंगटॉक

 गैंगटॉक की खूबसूरती और उसकी संस्कृति, बढ़िया होटल्स और यह के प्यारे-प्यारे स्थानीय लोगों से है। गैंगटॉक सिक्किम घूमने के लिए अच्छा स्थान है इसीलिए अक्सर लोग इसकी तारीफ करते हैं। कंचनजंगा का बढ़िया नज़ारा यहाँ देखने को मिलता है।

गैंगटॉक में खाने की सबसे बढ़िया जगह है

बेकर्स कैफ़े ये MG रोड पर सबसे चर्चित नाम है यहाँ का नज़ारा देखने लायक है और यहाँ का मीठा दोनों की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है और  9’ine मे अगर आपको असली सिक्किम के ज़ायका का मज़ा लेना है तो आपको सीधा  9’ine मे ही जाना चाहिए।

अब चलते है त्सोंग्मो झील

ये त्सोंग्मो झील12300 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है इसको त्सोंग्मो या चांगु झील भी बोलते है ये सिक्किम की सबसे सुन्दर जगहों में से एक जगह है। ये एक बर्फीली झील है और सर्दियों में यह बर्फ के मैदान जैसी दिखती है। जब अल्पाइन के फूल खिलते हैं तो बहुत सुन्दर दिखाई देते है त्सोंग्मो में आये हो तो याक की सवारी करना तो जरूर ही बनता है।

त्सोंग्मो झील गैंगटॉक से दो घंटे की दूरी पर है लगभग और जीप से हे जाना अच्छा है जिस से आपको जीप को एडवांस बुक करने में ही समझदारी है। जीप से आप का 3000  ₹ में आना -जाना तय हो जायेगा इसके लिए आपको सुबह जल्दी निकलना बेतर होगा। क्योंकि यह एक  प्रोटेक्टेड एरिया है, होटल या अपने ट्रेवल एजेंट से अपना परमिट ही बहार निकले।

सिक्किम की खूबसूरत जगह लाचुंग

लाचुंग एक खूबसूरत जगह है यहाँ के नज़ारे देखते ही बनते है ये किसी स्वर्ग से कम नहीं है। बर्फ से भरी पहाड़ की चोटियाँ और सेब के बाग और सफ़ेद चादर सी बिछी हुई बर्फ और बढ़िया लोग और बेहतरीन गाँव है। ये जगह ना सिर्फ खूबसूरत और साथ ही साथ हस्तकला और मठ के मामले में भी बढ़िया है।

यहाँ पर भी जीप से आने-जाने का 3000 ₹ होगा और आपको जीप की एडवांस बुकिंग ही करवानी पड़ेगी। हा यहाँ पर ज़रूरत नहीं की सिक्किम टूरिज्म का परमिट होना ज़रूरी है। यात्रा में आपको 3 घंटे लगेंगे सिर्फ सेब के बाग बहुत है यहाँ पर

लाचुंग में खाने की सबसे अच्छी जगह है

लाचुंग में खाने के लिए यहाँ बड़े रेस्तरां तो नहीं है लेकिन हर थोड़ी -थोड़ी दूर पर पॉइंट है जहा पर अच्छा तिब्बती खाना मिल जाएगा।

युमथांग वैली चले

युमथांग वैली जो फूलों की एक सुन्दर सी घाटी के नाम से बेहतर पहचानी जाती है ये 1800 फ़ीट पर बसी एक खूबसूरत जगहो मे से एक जगह  है। यहाँ के सुंदर-सुन्दर फूल एक अलग ही समां बाँध देते हैं। नदी भी अपनी एक अदा से बहती है। जो लोग प्रकृति के करीब आना चाहते हैं उन लोगो के लिए युमथांग तो एक वरदान है। आपको युमथांग वैली आने-जाने में 2000 ₹ और लगभग 2 घंटे का समय लगेगा। आपको यहाँ के लिए भी जीप को पहले ही बुक करना होगा।और परमिट्स भी साथ होना चाहिए।

किसी जन्नत की सैर से कम नहीं है युमथांग वैली तो बस खो जाइये उसकी सुंदरता मे और दिलकश नज़ारों में और हा बर्फ के गोले एक दूसरे पर मारना मत भूलियेगा।

पेल्लिंग में क्या करेंगे

पेल्लिंग सिक्किम में गैंगटॉक के बाद सबसे बड़ा नाम है। क्या आपको पता है कंचनजंगा के सबसे खूबसूरत नज़ारे देखने का यहीं से मिलते हैं। इस मशहूर जगह पर होटल्स की कमी तो बिलकुल भी नहीं है। यहाँ के मठ और यहाँ की सांस्कृतिक कार्यक्रम और सैर के लिए हैरान कर देने वाला खूबसूरत रास्ते और पेल्लिंग को एक जगह से दूसरी जगह से जोड़ने वाली जगह बनाते हैं।

गैंगटॉक से पेल्लिंग 6 घंटे की यात्रा है लगभग और जिसके लिए आपको गाड़ी एडवांस में बुक करवानी पड़ेगी। भारतीय नागरिकों को पेल्लिंग जाने के लिए कोई परमिट नहीं चाहिए। आपको 5000 तक मे गाड़ी एडवांस में बुक होगी।

सिक्किम कैसे पहुंचे

सिक्किम जाने के लिए सबसे नजदीक एयरपोर्ट बागडोगरा एयरपोर्ट है। बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंच करआप टैक्सी से सिक्किम पहुंच सकते है।
ट्रैन से सिक्किम जाने के लिए को सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन सबसे नज़दीक रेलवे स्टेशन है।
आप अपनी कार ड्राइव कर के भी सिक्किम पहुंच सकते हो।

आप सिक्किम से खूबसूरत यादों के साथ वापिस जाएँगे  ये हमारा वादा है।

Related posts

इस वीकेंड नोएडा की जगहों पर घूमने के साथ-साथ उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ 

Yogita

मथुरा में घूमने के लिए 6 जगह सबसे ज्यादा प्रसिद्ध – Mathura Tourist Places in Hindi 

Satyam

Kotdwar Sidhbali Mandir – यहाँ पूरी होती है सभी मुरादें

Yogita
error: Content is protected !!