Hindi Ki News
हेल्थ

आंवला खाने के फायदे – Amla Benefits In Hindi

आंवला खाने के फायदे - Amla Benefits In Hindi

हेलो दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल आंवला खाने के फायदे – Amla Benefits In Hindi आप सभी लोगो के लिए मेरा ये आर्टिकल बहुत फायदेमंद है। हम लोग अपने खानपान में आंवले को कई तरह से शामिल कर सकते है। आइये अब हम जानते है,की हम आंवले को कैसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं जिससे हमको आंवले के अनगिनत फायदे भी मिले।  

आंवला प्रकृति के द्वारा दिया गया एक बहुत ही प्यार सा तोहफा है, जो की बहुत गुणकारी भी है। आयुर्वेद में भी आंवले को बहुत ही गुणकारी माना जाता है। आयुर्वेद में भी आंवले को की सलाह दी जाती है। आंवला में सबसे अधिक मात्रा में मौजूद विटामिन C होता है। इसलिए ही तो आंवला को पोषक तत्वों का पावरहाउस भी बोला जाता है। इसे खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। आंवला (Amla) में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन C की मात्रा बहुत अधिक होती है। आंवला (Amla) खाने से आँखों की रोशनी भी बढती है, और बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है और बाल जल्दी से सफेद भी नहीं होते है।

आंवला बहुत सी बीमारी के लिए भी गुणकारी है।

आंवला खाने के फायदे

पाचन होता है मजबूत

आंवला में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है। जोकि पेट की हर समस्या में मदद करता है। यह बहुत हेल्दी भी होता है। ये बैक्टीरिया को मरता है। इसको रोज रोज खाने से पाचन भी अच्छा रहता है। इसके सेवन से कब्ज की भी दिक्कत (Constipation) नहीं रहती है। आंवला  विटामिन C से भरपूर होने के कारण आंवला में मेटाबॉलिज्म को फायदे देता है और वेट को भी मैनेजमेंट में मददगार होता है। इसे खाने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

बालों के लिए फायदेमंद

आंवला बालों के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है। यह बालो को मजबूत, घना, काला और चमकदार भी बनाता है। इसलिए ही तो आंवला को बहुत से शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है। आंवला को खाने से या फिर इसको पीस कर बालों में लगाने से बालों को फायदा मिलता है। आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल पुराने ज़माने के राजा और रानियाँ भी अपने बालों के लिए उपयोग करती थी। अब इसका इस्तेमाल शैम्पू में भी होने लगा है। 

आँख की रोशनी के लिए

आंवला आँख की रोशनी को बढ़ाने में भी अपनी अहम भूमिका को निभाता है। क्योकि की इस में विटामिन C होता है। एक शोध में ये भी पाया गया है, कि जो लोग रोज एक या दो आंवला खाते है, उनकी आँख की रोशनी अच्छी होती है। सूरज डुवने के बाद रात का अंधापन, धुंधला दिखना, ये सब परेशानी आंवला खाने से दूर हो जाती है। 

ये भी पढ़ेघुटनो के दर्द का घरेलु उपाय

स्किन करती है ग्लो

जब भी हमारा शरीर अंदर से स्वस्थ होता है, तो उसका असर सीधा ही हमारी बाहरी त्वचा पर भी नजर आने लग जाता है। आंवला में बहुत अधिक मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

महिलाओं में हर महीने होने वाले दर्द से भी आंवला आराम देता है। आंवला में जो मिनिरल्स और विटामिन होते है, ये दोनों मिल कर इस परेशानी को दूर करते है और महिलाओ को होने वाले दर्द में आराम भी देते है। इसलिए ही कहा जाता है, महिलाओं के लिए हर रोज आंवला का सेवन करना फायदेमंद होता है। 

मेरे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल में अगर मुझ से कोई भूलवश त्रुटि हो गई हो,तो उसके लिए में क्षमा प्रार्थी हैं।

नोट – अगर आप भविष्य में भी ऐसी ही कुछ जानकारियां को प्राप्त करना चाहते हैं,तो आप हमारी वेबसाइट Hindi Ki News से जुड़े रहे।

हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Related posts

कद्दू खाने के फायदे और नुक्सान -Benefits of Pumpkin in hindi

Yogita

जानिए एक चुटकी हींग खाने के फायदे

Yogita

डेंगू में पपीते के पत्ते का रस कितना कारगर है

Yogita
error: Content is protected !!