Hindi Ki News
ट्रेवल

मथुरा में घूमने के लिए 6 जगह सबसे ज्यादा प्रसिद्ध – Mathura Tourist Places in Hindi 

मथुरा में घूमने के लिए 6 जगह सबसे ज्यादा प्रसिद्ध - Mathura Tourist Places in Hindi 

हेलो साथियो आज का हमारा आर्टिकल है। मथुरा में घूमने के लिए 5 जगह सबसे प्रसिद्ध – Mathura Tourist Places in Hindi  Mathura me Ghumne ki 5 Jagah सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। मथुरा भारत के सबसे महत्वपूर्ण और खूबसूरत शहरों में से एक शहर है। जो की उत्तर प्रदेश के जिले में मौजूद है। मथुरा शहर बाकेबिहारी जी के नाम से भी जाना जाता है

यह मंदिरों की नगरी के नाम से भी जाना जाने वाला मथुरा है। यह एक मह्त्वपूर्ण तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल भी है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भी मथुरा में ही हुआ था। मथुरा भारत का ही एक प्राचीन शहर है,जो हिन्दूओ के धर्म से जुड़ा हुआ और कई पवित्र मंदिरों और मठों और तीर्थ स्थलों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मथुरा शहर पवित्र माँ यमुना नदी के तट पर मौजूद है और यह नदी 25 घाटों से युक्त भी है। यहाँ पर की जाने वाली शाम के समय की आरती और नदी के पानी के ऊपर तैरते हुए फूलों के साथ लाखों दीये मन को मोह लेते है। यह पर मौजूद पर्यटक ये दृश्य देख कर मंत्रमुग्ध हो जाते है।

मथुरा शहर को ब्रज भूमि के नाम में भी जाना जाता है।

मथुरा शहर को ब्रज भूमि के नाम में भी जाना जाता है।

मथुरा शहर हिंदू धर्म के साथ ही साथ जैन धर्म के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। बात अगर कुछ समय पहले की करे तो पौराणिक समय में मथुरा में कई सारे मंदिर और मठ मौजूद थे। लेकिन जब इस शहर पर मुस्लिम शासकों का अधीन हो गया था। उस समय पर मोहम्मद गजनबी ने यहां के बहुत सारे मंदिरों को ध्वस्त (तोड़) कर दिया था। फिर इसके बाद औरंगजेब आये उसने ने भी इस शहर के कई क्षेत्रों में तोड़फोड़ कर दी। फिर इन सब के बाद मथुरा पर अंग्रेजो का भी अपना कब्जा हो गया था। फिर अंग्रेजों के शासन के बाद मथुरा शहर को हिंदू धर्म के रूप में काफी ज्यादा प्रमुखता मिली तब फिर से यहां पर मंदिरों को हिंदू धर्म के रूप में फिर से निर्मित करवाया गया। यह शहर मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। मथुरा शहर में मनाए जाने वाले सभी त्योहार भगवान श्री कृष्ण जी को समर्पित है। जैसे होली, जन्माष्टमी, दिवाली यहाँ बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।

मथुरा में घूमने की जगह – Mathura me Ghumne ki jagah In Hindi

1- मथुरा में घूमने की जगह श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर

श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर

कृष्ण जी की जन्मभूमि मंदिर मथुरा में स्थित है। जिसे भगवान कृष्ण के जन्म स्थान के रूप में जाना जाता है। श्री कृष्ण की जन्मभूमि मंदिर जिसे कटरा केशव देव के नाम से भी लोग जानते है। यह कृष्ण जन्मभूमि मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थलो में से एक धार्मिक स्थल है। यह कृष्ण जन्मभूमि मंदिर उसी स्थान पर बना है जहां पर मथुरा की एक जेल की कोठरी में कृष्ण जी पैदा हुए थे। उसी स्थान पर ये जन्म भूमि पर बनाया गया है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। यहां पर हर साल होली और जन्माष्टमी के त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

2- मथुरा में घूमने की जगह विश्राम घाट

मथुरा में घूमने की जगह विश्राम घाट

यमुना नदी के तट पर मौजूद विश्राम घाट मथुरा में सबसे पवित्र नदी और सबसे महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है। यह घाट हिन्दू पौराणिक कथाओं में अपना एक विशेष प्रकार का महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है,की  श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस को मरने के बाद इसी स्थान पर बैठा के कुछ समय के लिए विश्राम किया था। इसलिए यह स्थान मथुरा में सबसे ज्यादा पूजनीय और धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध भी है। यह घाट सुंदर मंदिरों से सुसज्जित किया हुआ है। यहाँ का प्रमुख आकर्षण छोटे-छोटे दीये नदी के पानी के ऊपर तैरते हुए फूलों के साथ-साथ  लाखों दीये मन को मोह लेते है। यह पर मौजूद पर्यटक ये दृश्य देख कर मंत्रमुग्ध हो जाते है। जिन्हें शाम के समय आरती के दौरान देखा जा सकता है। यह स्थान अपने आप में ही एक अद्भुत है और यहाँ नाव की सवारी भी की जा सकती है।

3- मथुरा में घूमने की जगह द्वारकाधीश मंदिर

मथुरा में घूमने की जगह द्वारकाधीश मंदिर

द्वारकाधीश मंदिर को 19वीं शताब्दी के दौरान निर्मित करवाया था। यमुना नदी के निकट स्तिथ द्वारकाधीश मंदिर मथुरा में सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक मंदिर है। द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के मूर्ति को द्वारका के राजा के रूप में सजाया गया है। यहां पर भगवान कृष्ण के कई सारी अलग-अलग मूर्तियों के रूप को देखा जा सकता है। यहां पर भी जन्माष्टमी एवं होली के दौरान काफी अधिक मात्रा  में श्रद्धालु आते हैं।

3- मथुरा में घूमने की जगह कंस किला

कंस किला

यमुना नदी के तट पर मौजूद कंस किला एक प्राचीन किला है। जो मथुरा में घूमने और देखने के लिए एक लोकप्रिय स्थान माना जाता है। इस किला का नाम कंस किला का नाम भगवान कृष्ण के मामा के नाम पर रखा गया है। जिसे जयपुर के राजा मानसिंह प्रथम ने बनवाया था। यह किला हिंदू और इस्लामी स्थापत्य शैली की एक अद्भुत मिश्रण है। भले ही यह किला आज जीर्ण शीर्ण अवस्था में है,लेकिन यह किला देश भर के इतिहास के जानकारों और वास्तुकला प्रेमियों को अक्सर अपनी और आकर्षित करता है।

4- मथुरा में घूमने की जगह गोवर्धन पर्वत

गोवर्धन पर्वत

गोवर्धन पर्वत मथुरा से लगभग 20 से 22 किलोमीटर की दूरी पर वृंदावन में मौजूद है। यह गोवर्धन पर्वत वृंदावन और मथुरा में घूमने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हमारे ग्रंथों में इस गोवर्धन पर्वत से जुड़ी हुई उल्लेख मिलता है। जिसमें बताया गया है कि भगवान कृष्ण के जन्म भूमि मथुरा में जब भयंकर बारिश और आंधी चल रही थी उसे बचाने के लिए भगवान कृष्ण इस गोवर्धन पर्वत की पहाड़ी को अपनी एक उंगली पर उठा लिया था। इसलिए इसको गोवर्धन कहा जाता है। इस पर्वत को हिंदू धर्म में काफी प्रमुखता दी गई है। यहां पर पूजा करने लोग काफी दूर-दूर से आते हैं।

5- मथुरा में घूमने की जगह राधा कुंड मथुरा

राधा कुंड मथुरा

राधा कुंड मथुरा का एक प्रसिद्ध कुंड के रूप है। यह हिंदू धर्म में प्रमुख दर्शनीय स्थल के रूप में भी जाना जाता है। राधा कुंड का इतिहास राधा प्यारी और कृष्ण प्यारे के प्रेम के बारे में बताता है। यहां पर श्रद्धालु के साथ-साथ पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में घूमने के लिए आया आते हैं।

6- मथुरा में घूमने की जगह प्रेम मंदिर

 प्रेम मंदिर

मथुरा में प्रेम मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित एक लोकप्रिय मंदिर है। इस मंदिर में भगवान राधा कृष्ण और भगवान राम सीता की पूजा की जाती है। मंदिर की शानदार दीवार पर्यटकों को मंदिर की ओर आकर्षित करती है। प्रेम मंदिर सूरज डूबने के बाद रात में खूबसूरत दिखाई देता है। शाम के समय पूरा मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है। सफेद संगमरमर से बना हुआ यह मंदिर 125 फीट की ऊँचाइ है और भगवान कृष्ण की विस्तृत नक्काशी और मूर्तियों से सुशोभित है। 

मथुरा घूमने के लिए सही समय क्या है –  Best Time to Visit in Mathura in Hindi

मथुरा में घूमने के लिए पुरे बर्ष में किसी भी समय पर जाया जा सकता है, लेकिन मथुरा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का है। जो सर्दियों का मौसम है। इन महीनों में मौसम ठंडा होता है। जो घूमने के लिए विल्कुल सही समय माना जाता है। गर्मियों के मौसम के दौरान यहां का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। जो घूमने के लिए सही समय नहीं है। मथुरा में बारिश का मौसम जुलाई से सितंबर तक का होता है। 

मथुरा कैसे पहंचे – How to Reach Mathura in Hindi

सड़क मार्ग से  – By Road :-  मथुरा उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के साथ ही साथ आस-पास के अन्य राज्यो से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। मथुरा के लिए उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के बस स्टैंड से बसें उपलब्ध हो जाती हैं।

रेल मार्ग से – By Train :-  मथुरा जंक्शन ही मथुरा का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है। जो दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ और आगरा सहित भारत के कई  प्रमुख अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है।

वायु मार्ग से – By Air :-  मथुरा के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा आगरा का खेरिया हवाई अड्डा है। जो मथुरा से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हवाई अड्डा दिल्ली सहित भारत के कई प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

Note –  आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि मथुरा में प्रसिद्ध घूमने की जगह के बारे में है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपनी राय या सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।  मुझे पूरी उम्मीद है, की आपको मेरा ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होता है। इस पुरे आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इस आर्टिकल को अपने साथियो के साथ जरूर शेयर करे।

आपकी अपनी वेबसाइड HINDI KI NEWS 

धन्यवाद।

Related posts

तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम मंदिर का रहस्य

Yogita

गर्मी के मौसम मैं घूमने के लिए कुछ सुन्दर जगह

Yogita

अपनी छुटियो को यादगार बनाये भारत की कुछ खूबसूरत वादियों मे जाकर

Satyam
error: Content is protected !!