Hindi Ki News
हेल्थ

घुटनों के दर्द के लिए घरेलु उपाय – Knee Pain Gharelu Upay In Hindi

घुटनों में दर्द के लिए घरेलु उपाय - Knee Pain Gharelu Upay

हेलो दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल उन सभी लोगो के लिए फायदेमंद है। जिनके घुटनों के दर्द Knee Pain होता है। घुटनों के दर्द के लिए घरेलु उपाय। घुटनों में दर्द होना ये अब एक आम समस्या हो गई है जो अकसर उम्रदराज व्यक्तियों में हो ही जाती है। बढ़ती हुई उम्र घुटनों में दर्द होने का एक सामान्य कारण भी है, बुढ़ापे में मनुष्ये का शरीर मुलायम नहीं रहता है वह कठोर सा हो जाता है।

घुटनों के दर्द से निवारण पाने के लिए आपको ये आर्टिकल लाभदायक हो सकता है। इस आर्टिकल में वो सभी घरेलु नुस्खे हैं,जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं। फिर भी अगर आपको बहुत लम्बे समय से दर्द है, तो आपको डॉक्टर से जरुर संपर्क करना चाहिए। ऐसे दर्द को ज्यादा समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

जोड़ो का दर्द आज के समय में बहुत बड़ी परेशानी बना हुआ हैं। जो की उम्र को देख कर ये दर्द नहीं होता है। इसका सबसे बड़ा कारण जरुरत से ज्यादा शरीर का वजन होना भी हो सकता है। रोगों से भरी इस दुनिया में मनुष्य को सबसे पहले अपने शरीर का विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आपके शरीर का वजन अधिक हैं,तो सबसे पहले समय के रहते अपनी बॉडी के वजन को कम करें साथ ही अपनी बॉडी में मजबूती को बढायें।

जोड़ो का दर्द

माना कि आज के समय में रोग बढ़ते ही जा रहे हैं, तो उनके साथ उनके कुछ उपाय भी हैं, लेकिन मेडिकल की दवाई से अच्छे उपाय है। योग साधना, प्राणायाम अथवा रोजमर्रा के घरेलु उपाय के साधनों में भी हैं। लेकिन यह समय रहते ही अपनायें जायें तो इनका फायदा जरुर ही मिलता हैं।

घुटनों के दर्द का क्या कारण है?

  • घुटनों में दर्द विभिन्न कारणों से हो सकता है।
  • बढ़ती उम्र
  • घुटनों पर उच्च तनाव या दबाव
  • अत्यधिक व्यायाम
  • शरीर का अधिक वजन मोटापा
  • बैठने और सोने के दौरान शरीर की खराब स्थिति
  • तनावपूर्ण जिंदगी
  • गठिया
  • चोट
  • अनुवांशिक

घुटनों में दर्द के समय पर जटिलताएं क्या हैं?

  • चलने की समस्या हो जाती है।
  • दर्द में अत्यधिक मात्रा में वृद्धि होना।
  • गठिया
  • जोड़ों में दर्द और बड़ जाता है। 

घुटनों में दर्द को कम करने के लिए घरेलु उपाय

  • नियमित रूप से योग और व्यायाम करे।
  • अपने दोनों घुटनों पर गुनगुने सरसो के तेल का सेक करे।
  • घी से भी अपने घुटने की मालिश करें।
  • जैतून के तेल से भी घुटनों में दर्द को कम किया जा सकता है।
  • मांसाहारी भोजन से बचें।
  • पैकेज्ड फूड से आपको परहेज करना चाहिए।
  • फलो और सब्जी का जूस पिएं
  •  वजन को ज्यादा बढ़ने ना दे।
  • हफ्ते में दो से तीन बार स्प्राउट्स का सेवन जरूर करे।
  • साबुत अनाज का सेवन करें।
  • तली हुई चीज का कम सेवन करे।

घुटनों में दर्द के लिए घरेलु उपाय

1- बर्फ की सिकाई

बर्फ की सिकाई

घुटनों के दर्द में (Ghutno main dard ) से तुरंत राहत पाने के लिए आपको बर्फ के टुकड़े से सिकाई को करना चाहिए। इससे घुटनों के आस -पास में रक्त का प्रवाह ठीक से होने लग जाता हैं और घुटने में आई हुई सुजन और दर्द दोनों में राहत मिल जाती हैं। बर्फ से सिकाई करने के लिए आपको उसे एक कपड़े में लपेट कर धीरे- धीरे घुटने पर रगड़ना होता हैं। इस प्रक्रिया को आपको 10 से 20 मिनिट तक करना है। इससे आपको थोड़ी ही देर में तुरंत राहत मिल जाएगी।

2- नारियल का तेल

नारियल का तेल

आपको नारियल का तेल गुनगुन करना है। फिर इस गुनगुने नारियल के तेल से घुटनों की मालिश करनी है। इसे आपके घुटने का रक्त संचार बेहतर हो जाता है। यह घरेलू उपाय घुटने के दर्द के लिए प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है उपाय है।

3- मैथी दाना

मैथी दाना

15 से 20 ग्राम मैथी दाने का चूर्ण बनाकर रखले और रोजाना इस चूर्ण को खाली पेट एक गिलास गरम पानी के साथ एक चम्मच खाले लगभग 30 से 90 दिन यह उपाय करने पर बरसो से पुराने से पुरना घुटने के दर्द या अन्य जोड़ो के दर्द से आपको राहत जरूर मिलेगी।

4- हल्दी है गुणकारी घुटनों के दर्द में

हल्दी है गुणकारी घुटनों के दर्द में

दर्द में हल्दी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं। जिसमें ऐसे गुण तत्व मौजूद होते हैं, जो दर्द का विनाशक होते हैं। साथ ही शरीर के अंगो की सुजन को भी ठीक करने में भी सहायक करती है हल्दी। अतः इसलिए ही तो लोग रात्रि के समय में हल्दी वाला दूध लेते हैं। गठिया के दर्द में भी हल्दी अत्यंत लाभकारी होती हैं।

हल्दी को तवे पर गरम करके शहद के साथ चाटे इसको लगतार 15 दिन करे आपको जरूर आराम मिलेगा। 

5- सरसों का तेल और कपूर

सरसों का तेल और कपूर

एक छोटी सी कटोरी में सरसों का तेल लें और उसे गर्म करें। फिर उसमे कुछ कपूर की गोली को डालें और कपूर की गोली को घुलने तक की प्रतीक्षा करें। जब गोली घुल जाये तो इस तेल से अपने घुटनों की मालिश करें। इसे सोने से पहले नियमित रूप से घुटनों पर जरूर इस्तेमाल करे।

घुटनों में अथवा अन्य शारीरक दर्द के लिए कुछ योगासन

1- ताड़ासन

ताड़ासन

2- पर्वतासन

पर्वतासन

3- पदहस्तासन

पदहस्तासन

4- अश्व संचालनासन

अश्व संचालनासन

5- भुजंगासन

भुजंगासन

मेरे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल में अगर मुझ से कोई भूलवश त्रुटि हो गई हो,तो उसके लिए में क्षमा प्रार्थी हैं।

नोट – अगर आप भविष्य में भी ऐसी ही कुछ जानकारियां को प्राप्त करना चाहते हैं,तो आप हमारी वेबसाइट Hindi Ki News से जुड़े रहे।

हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Related posts

करी पत्ता बीमारियों के लिए बहुत उपयोगी दवा

Yogita

पतलेपन से मुक्ति पाने के लिए मुनक्का से वजन बढ़ाएं

Satyam

आँखो के नीचे काले घेरों को दूर करने के उपाय आपको अपनी रसोईघर से मिलेंगे।

Yogita
error: Content is protected !!