Hindi Ki News
शिक्षा

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज – Best Colleges in India

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज – Best Colleges in India : जो छात्र अपने जीवन में कुछ अच्छा और बड़ा करना चाहते है, वह बच्चे हमेशा अच्छे से अच्छे कॉलेज की तलाश में ही रहते है, जहाँ पर सबसे अच्छी पढाई कराई जाती हो। शिक्षा ही मानव के जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर सही शिक्षा मानव को मिल जाती है, तो वह देश के लिए अपना योगदान जरूर देता है।

हमारे देश में शिक्षा देने के लिए बहुत सारे कॉलेज और यूनिवर्सिटीज की स्थापना की गई है। जिनमे से कुछ कॉलेज अपनी अच्छी पढ़ाई के लिए भी जाने जाते है। जिनमे भारत के अलावा विदेशो से भी छात्र यहां पर पढ़ाई करने के लिए आते है। आज हम इस लेख में भारत के सबसे अच्छे कॉलेज के बारे में जानेगे। जो की उन छात्रों के लिए सबसे अच्छे है, जो अपनी पढ़ाई को मन लग कर पढ़ना चाहते है।

जब भी कोई छात्र 10th और 12th पास कर लेता है, तो उसके बाद वह अपना करियर को बनाने के लिए बहुत ही सोच समझकर आगे के सभी निर्णय को लेता है। क्योकिं 12th पास करने के बाद उसे एक ऐसे कॉलेज में एडमिशन लेना होता है, जहाँ से वह अपनी अच्छी पढ़ाई करके अच्छी सी नौकरी को भी पा सकता है।

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए इन सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में हर साल एग्जाम भी होते है। जिसमे सभी छात्र परीक्षा को देते है, इनमे से जिन छात्रों के अच्छे नंबर आते है,तो वो भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेने का अवसर को प्राप्त कर लेता है। अब आप के दिमाग में एक सवाल आ रहा होगा, की आखिर देश के सबसे अच्छे कॉलेज है,कौन से है।

आइये अब हम जानते है,की भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कौन से है

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज आइये अब हम लोग जानते है, National Institutional Ranking Framework (NIRF) के द्वारा भारत के सबसे अच्छे कॉलेज के बारे में। आपको बता दें,की पुरे भारत में 6000 हजार कॉलेज और विश्वविद्यालयों में भारत के 10 सबसे अच्छे कॉलेज है, हम उनके बारे में जानेगे।

1. मिरांडा हाउस (दिल्ली विश्वविद्यालय)

 मिरांडा हाउस (दिल्ली विश्वविद्यालय)

मिरांडा हाउस विश्विद्यालय दिल्ली में मौजूद है, जो की रैंकिंग में सबसे पहले स्थापन पर मौजूद है। इस विश्विद्यालय की स्थापना 7 March 1948 में हुई थी। यह दिल्ली यूनिवर्सिटी के उत्तरी कैंपस में है, जो की दिल्ली के लोकप्रिय महिला कॉलेज में से एक बेस्ट कॉलेज है

2. रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर

Ramakrishna Mission Vidyamandira की स्थापना सन 1941 में रामकृष्ण मिशन के द्वारा ही कराई गई थी। यह कॉलेज Belur Math, West Bengal में मौजूद है, जो की कलकत्ता विश्वविद्यालय से अपना संबद्ध रखता है। यह बॉयज कॉलेज है, इसमें छात्रों की पढ़ाई से लेकर उनके रहने तक की सभी सुविधाएँ को प्रदान करता है।

 इस कॉलेज को विद्यामंदिर नाम सन 1898 में स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा दिया गया था,जिन्होंने प्राचीन भारतीय ‘गुरुकुल’ प्रणाली के आधारित पर इसकी संस्था की कल्पना की थी। रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर गुरुकुल की प्रणाली पर आधारित ये कॉलेज है। कॉलेज से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारियों के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://www.vidyamandira.ac.in/ पर विजिट कर सकते है।

3. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमेन

 लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमेन

Lady Shri Ram College की स्थापना सन 1956 में हुई थी। इस कॉलेज को Lala Shri Ram द्वारा बनवाया गया था। यह भी महिला कॉलेज ही है, जो की दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध रखता है। कॉलेज का पता Lala Lajpat Rai Rd, Lajpat Nagar IV, New Delhi, और पिन कोड 110024 है।

यहाँ पर छात्रों को 25 पाठ्यक्रम मिल जाते है, जहाँ पर आपको Under Graduation and Post Graduation Course करने का भी अवसर मिल जाता है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट https://lsr.edu.in/ है, 

4. लोयोला कॉलेज

लोयोला कॉलेज

इस कॉलेज की स्थापना सन 1925 में Francis Bertram के द्वारा से की गई थी। यह भारत के प्रमुख कॉलेज में से एक है। जो की तमिलनाडु में Sterling Road, Nungambakkam, Chennai में मौजूद है।

लोयोला कॉलेज ने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग मे 2022 के अनुसार भारत के 100 कॉलेज में अपना चौथा स्थान को प्राप्त किया था। यहाँ छात्रों को अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट से सम्बंधित और भी बहुत से कोर्स करने को मिल जाते है। कॉलेज के पास में ही 99 एकड़ में कैंपस भी फैला हुआ है। कॉलेज से सम्बंधित सभी प्रमुख जानकारियों के लिए आप loyolacollege.edu वेबसाइट पर विजिट करें है।

5. हिन्दू कॉलेज, दिल्ली

 हिन्दू कॉलेज, दिल्ली

Hindu College, Delhi में मौजूद है ये देश के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक कॉलेज है। इसे सन 2022 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (भारत सरकार) के तहत राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इसको दूसरा स्थान दे दिया गया था। यह कॉलेज Science, Humanities, Social Sciences and Commerce में Undergraduate and Postgraduate Coruses को प्रदान करता है। इसके अलावा हिन्दू कॉलेज को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा अपने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के लिए ‘स्टार कॉलेज’ का भी इसको दर्जा दिया गया है।

6. किरोड़ी मल कॉलेज

 किरोड़ी मल कॉलेज

Kirori Mal College नई दिल्ली में मौजूद है। इस कॉलेज की स्थापना सन 1954 में हुई थी। कॉलेज में Science, Humanities, Social Sciences and Commerce में Undergraduate and Postgraduate कोर्स को भी प्रदान करता है। किरोड़ी मल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में से तीसरा सबसे बड़ा कॉलेज है।

7. श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स

Shri Ram College of Commerce की स्थापना सन 1926 में Lala Shri Ram द्वारा की गई थी। मुख्य रूप से यह कॉलेज वाणिज्य और अर्थशास्त्र के लिए भारत का सबसे अच्छा कॉलेज है। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) को सन 2020 में इंडिया टुडे द्वारा भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉमर्स कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ था।

8. सेंट स्टीफेन कॉलेज

सेंट स्टीफेन कॉलेज

St Stephen’s College भारत में कला और विज्ञान का सबसे पुराने और लोक्रप्रिय कॉलेजों में आता है। इस कॉलेज की स्थापना दिल्ली में कैंब्रिज मिशन के द्वारा सन 1881 में हुई। कॉलेज University of Delhi के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों को स्वीकार कर के कला और विज्ञान की डिग्री को प्रदान करता है। कॉलेज से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप https://www.ststephens.edu/ पर विजिट भी कर सकते हो।

9. सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता

St. Xavier’s College को 100 कॉलेज में से चौथा स्थान दिया है,और सन 2022 में 8वां स्थान दिया है। इस कॉलेज की स्थापना 16 January 1860 में की गई थी, जिसे सोसाइटी ऑफ जीसस के द्वारा चलाया जाता है। इस कॉलेज का नाम 16 वीं शताब्दी के एक जेसुइट संत सेंट फ्रांसिस जेवियर के नाम पर रखा गया था। इन्होने भारत की यात्रा की थी। यह कॉलेज 30, Park Street, Kolkata 700016 लोकेशन पर स्तिथ है।

आप इस कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर https://www.sxccal.edu/  विजिट भी कर सकते हो।

10. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन

पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन

PSGR Krishnammal College For Women कॉलेज भारत में तमिलनाडु के कोयम्बटूर में मौजूद है ये Autonomous कला और विज्ञान का कॉलेज है। इस कॉलेज को भारतीय विश्विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उत्कृष्टता महाविद्यालय की मान्यता को दिया गया है। पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन की स्थापना GRG ट्रस्ट के द्वारा सन 1963 में हुई थी, जिसे Sri G.R. Govindarajulu और Smt. Chandrakanthi Govindarajulu ने महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए किया था।

Note : मैंने इस आर्टिकल को “भारत के सबसे अच्छे कॉलेज” के बारे में लिखा है। जिसमे आपको सभी कॉलेज की जानकारी को भी बताया है। अगर आपका मेरे इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट कर सकते है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो,तो कृपया इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें,

धन्यवाद।

आपका अपना पेज हिंदी की न्यूज़

Related posts

IAS इंटरव्यू का एक सवाल: एक औरत 1935 में पैदा हुई और 1935 में ही मर गई लेकिन मरते वक्त उसकी उम्र 70 साल कैसे थी ?

Satyam

BSC Full Form in Hindi। बीएससी का फुल फॉर्म क्या है

Yogita

जिज्ञासु बंदर की कहानी – Bandar ki Kahani

Admin
error: Content is protected !!