Hindi Ki News
शिक्षा

Planets Name in Hindi & English (ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में)

Planets Name in Hindi And English With Picture

ग्रहों के नाम हिंदी में, प्रिय साथियों आप सब कैसे हो आज का हमारा ये आर्टिकल सौरमंडल से जुड़ी हुई सभी जानकारियो को प्रदान करने वाला हैं। आप सभी लोगो ने सौरमंडल का नाम तो जरूर सुना हो इसलिए आज आपको मैं इस आर्टिकल में सौरमंडल के बारे में बताने वाली हु । लेकिन क्या आपको सौरमंडल पर मौजूद 9 ग्रहों के नाम आपको पता है? अगर आपको Planets Name in Hindi & English (ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में) नहीं पता है, तो आपको चिंता करने की कोई बात नहीं आज में इस आर्टिकल में आपको नौ ग्रह के बारे में पूरी जानकारी को देने वाली हु और साथ ही मे Planets Name भी बताने वाली हूँ।

जब भी हम इन ग्रहों को पृथ्वी पर से देखते हैं, तो यह हमें देखने में बहुत छोटे नजर आते हैं, लेकिन वास्तव में देखा जए तो ग्रहों का आकार बहुत बड़ा होता है। क्या आपको पता है, जो Astrology होते है वो भी ग्रहों के अनुसार ही अपना कार्य करते है।

आज के समय में भी कई सारे लोगो को भूगोल के बारे में Basic जानकारी बहुत ही कम मात्रा है। कई बार तो बच्चो के Exam में भी सौरमंडल और ग्रहों के नाम से जुड़े हुए प्रश्न पूछ लिए जाते है। जैसे ग्रहों के नाम बताएं, सौरमंडल पर कितने ग्रह मौजूद है, लेकिन इस सवालो  को देखभाल बच्चे सोच में पड़ जाते है। लेकिन कुछ नाम आमतौर पर सभी को याद होते है, जैसे सूर्य,चन्द्रमा,मंगल,बुध आदि ग्रहों के नाम बता Exam में लिख भी देते है। लेकिन वो पुरे 9 ग्रहों के नाम नहीं लिख और बता पाते है।

हालाकिं वर्तमान के समय में सौरमंडल में 8 गृह ही है, लेकिन पहले के समय में 9 ग्रह हुआ करते थे, जिसमे नौवां गृह का नाम प्लूटो Pluto था। लेकिन इस ग्रहों को List से बहार निकल दिया गया है, और इस ग्रह को बोन ग्रह की सूची में डाल दिया गया है। अभी वर्तमान के समय में सौरमंडल पर कुल 8 ग्रह ही मौजूद है।

Planets Name in Hindi & English

S. No.Planets Name in EnglishPlanets Name in Hindi
1Mercury (मरकरी)बुध (Budh)
2Venus (वेनस)शुक्र (Shukra)
3पृथ्वी (Pirathvi)Earth (अर्थ)
4मंगल (Mangal)Mars (मार्स)
5बृहस्पति (Brahspati)Jupiter (जूपिटर)
6शनि (Shani)Saturn (सैटर्न)
7अरुण (Arun)Uranus (यूरेनस)
8वरुण (Varun)Neptune (नेपच्यून)

यहां पर इस टेबल में दिए गए सभी 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में आपको पढ़कर पता चल गया होगा की सौरमंडल में कौन कौन से ग्रह है। तो आइये अब हम जानते है,की सौरमंडल क्या है, ग्रह क्या है, कितने ग्रह कितने है ,क्या सूर्य की परिक्रमा करते हैं ग्रह, और पृथ्वी से सभी ग्रहों की दूरी कितनी है इसके बारे में सभी Information को अपनी मातृ भाषा हिंदी में जानते है।

सौरमंडल 1

सौरमंडल क्या है।

सौरमंडल सूर्य और खगोलीय पिंड से मिलकर बना हुआ है, यह सभी पिंड एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल के द्वारा जुड़े है। सरल भाषा मे कहा जए तो ब्रह्माण्ड में किसी भी तारे के पास परिक्रमा करते हुए खगोलीय वस्तुओं को ग्रह मंडल कहा जाता है, जो की दूसरे तारे ना हो जैसे की, प्राकृतिक उपग्रह, खगोलीय धूल,धूमकेतु,और बोन ग्रह। सूर्य हमारे सौरमंडल पर सबसे बड़ा तारा है, इसके आस-पास में सबसे ज्यादा ग्रह, पिंड चक्कर लगते है, सूर्य और ग्रहो को मिलाकर ही अपना सौरमंडल बनता है।

अब आप यह सोच रहे होंगे कि ये खगोलीय पिंड या फिर खगोलीय वस्तु क्या होती है, जिनसे मिलकर एक ग्रह मंडल बनता है। अब आपको बता दें, की खगोलीय पिंड को ही खगोलीय वस्तु कहा जाता है। यह वस्तुए सौरमंडल में प्राकृतिक रूप में पायी जाती है। इसका मलतब है की इनका निर्माण किसी मनुष्य या किसी मशीन के द्वारा से नहीं किया जाता है। यह ब्रह्माण्ड में प्राकृतिक रूप से पहले से ही मौजूद होते है। जैसे की उल्का पिंड, उपग्रह तारे, आकाश गंगा, ब्लैक होल, और बोन ग्रह आदि से है।

ग्रह क्या है।

किसी तारे के या सूर्य के चारो और चक्कर लगाने वाले खगोलीय पिंडो को ग्रह कहा जाता है। जिस तरह से सूर्य एक तारा है,और इसके चारो तरफ से चक्कर लगा रहे खगोलीय पिंड वो ग्रह है। ग्रह के अलग-अलग आकर होते है। यह गुर्त्वाकर्षण बल के कारण पर्याप्त और एक निश्चित दुरी पर ही चक्कर लगाते है। इनके आस-पास में किसी दूसरे खगोलीय पिंडो का कोई झुण्ड नहीं होता है।

अब यहाँ पर आपके मन में एक सवाल और उठ रहा होगा की तारों में और ग्रहों में क्या अंतर क्या होता है, तो आपको बता देते है, की जो रात के समय में आकाश में अधिक चमकाने वाले पिंड जो हमेशा पूरब की दिशा से ही निकलते है,और पश्चिम की दिशा में जाकर अस्त हो जाते है।  इन पिंडो को तारें कहते है।

लेकिन आपको ये भी बता दे की कुछ ऐसे भी पिंड होते है, जो की अन्य सभी पिंडो के अनुरूप कभी आगे तो कभी पीछे भी हो जाते है, इन्हे Planet या ग्रह कहते है। ज्यादा घूमने वाले इन पिंडो को घुम्मकड़ Planet  कहा जाता है।

Plante शब्द एक लैटिन भाषा का शब्द है, जिसका सही अर्थ है, इधर-उधर घूमने वाला। इसलिए इन सभी पिंडो को English में Planet और हिंदी में ग्रह नाम से बोला जाता है।

सौरमंडल पर मौजूद ग्रहों के नाम और उनके चित्र

सौरमंडल

अब हम जानते है, 8 ग्रहों के नाम और उनके  चित्र के बारे में और इनसे जुड़ी हुई सभी जानकारी। हालांकि सौरमंडल में नव ग्रह थे, जिसमे अंतिम ग्रह जो था वो प्लूटो था। लेकिन प्लूटो को ग्रहो की List से बहार निकल कर उसको बोन ग्रह की सूची में डाल दिया है। लेकिन हम अभी नीचे अपने आर्टिकल में प्लूटो ग्रह के बारे में भी विस्तार से जानेगे।

1. बुध (Mercury)

बुध (Mercury
  • बुध (Mercury) सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे निकटतम का ग्रह है।
  • बुध ग्रह पर सभी अन्य ग्रहो की अपेक्षा से तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव रहता है, दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 173 डिग्री तक रहता है।
  • बुध ग्रह पृथ्वी की तरह ही चट्टानी पिंड है, जो सौरमंडल के चार स्थलीय ग्रहों में से एक है।
  • इसका कोई भी उपग्रह नहीं होता है।
  • अगर बुध ग्रह को पृथ्वी पर से देखा जाए,तो यह एक चमकते सितारे या उज्जवल वस्तु की तरह दिखाई देगा।
  • बुध ग्रह की सतह पर और पत्त्थर जैसी ज्यादा है, यहाँ पर इसके अलावा क्लोरीन, सल्फर भी शामिल है, इसकी सतह चन्द्रमा की तरह है। जो की देखने में हलके भूरे रंग या Grey रंग की होती है।
  • बुध ग्रह पर पृथ्वी और अन्य ग्रहों की तरह से मौसम नहीं बदलते हैं।
  • सूर्य से लेकर बुध ग्रह की दुरी लगभग 45,000,000 से लेकर 80,000,000 किमी तक मानी जाती है। इसे सूर्य का पूरा चक्कर लगाने में 97.969 या (88 दिन) पृथ्वी के दिन का समय लगता है।

2. शुक्र (Venus)

venus
  • शुक्र सौरमंडल का सबसे दूसरा सबसे निकटतम ग्रह है।
  • यह सौरमंडल का सबसे गरम ग्रह है, जिसका तापमान 462°C तक रहता है।
  • इस ग्रह की सतह पर वायुमंडल का दबाव पृथ्वी की सतह की तुलना में लगभग 95 वा गुना अधिक होता है।
  • शुक्र ग्रह का नाम प्रेम और सौंदर्य की रोमन देवी के नाम से रखा गया था।
  • शुक्र ग्रह की पृथ्वी से दुरी लगभग 2.6 करोड़ मील है, और सूर्य से इसकी दुरी करीब करीब 6.72 करोड़ मील है।
  • इस ग्रह को सूर्य की पूरी परिक्रमा करने में 224.7 पृथ्वी दिनों का समय लगता है। इसे हम इस तरह से भी बोल सकते है,की शुक्र ग्रहो को सूर्य की परिक्रमा करने में 25 दिन पुरे होने में कुछ घंटे कम का समय लगता है।

3. पृथ्वी (Earth)

पृथ्वी (Earth)
  • ये सूर्य पृथ्वी से दुरी के स्थान पर तीसरा ग्रह है, जिसे विश्व कहते है। इसके अलावा पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।
  • सभी ग्रहों की तरह पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है।
  • पृथ्वी पर धीरे-धीरे बदला हो रहे हैं, यह एक ऐसा ग्रह है जिसका सूर्य से एक उच्चतम दूरी बेहतर जलवायु और समय-समय पर बदलते मौसम के कारण यहां पर जीवन संभव है।
  • पृथ्वी का केवल एक ही प्राकृतिक उपग्रह है जिसको हम चंद्रमा के नाम से जानते हैं।
  • पृथ्वी की सबसे ऊपरी सतह बहुत कठोर है, यह पत्थरो और मिटटी से मिलकर बनी है। इसकी सतह पर विशाल पर्वत, समुन्द्र, द्वीप, नदियां, और पठार जैसी कई सुन्दर प्राकृतिक सुन्दर से सुन्दर सरंचनाएँ है।
  • सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश को पहुंचने में 8.3 मिनट का समय ही लगता है।

4. मंगल (Mars)

मंगल (Mars)
  • मंगल ग्रह सूर्य से चौथे स्थान पर आता है। सौरमंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है|
  • मंगल ग्रह को “लाल ग्रह” “Red Planet” के नाम से भी जाना जाता है।
  • मंगल ग्रह के 2 उपग्रह हैं जिनका नाम फो़बोस और डिमोज़ है।
  • इस पर वायुमंडल अत्यंत है।
  • मंगल ग्रह को पृथ्वी की सतह से नंगी आँखों से भी देखा जा सकता है। हालाँकि बृहस्पति ग्रह मंगल की तुलना में अधिक चमकीला और साफ दिखाई देता है।
  • मंगल ग्रह पर एक दिन 24 घंटे 37 मिनट का होता है।

5. बृहस्पति (Jupiter)

बृहस्पति (Jupiter)
  • बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा और सूर्य से इसका पांचवा स्थान है।
  • इस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी की तुलना से 300 गुना से अधिक है।
  • बृहस्पति का नाम रोमन सभ्यता के देवता जुपिटर के नाम पर रखा गया था।
  • इसके 79 उपग्रह हैं जिनमें गेनीमेड एक सबसे बड़ा है।
  • बृहस्पति की सतह पर हीलियम और हाइड्रोज़ोन गैस मौजूद है।

6. शनि (Saturn)

शनि (Saturn)
  • शनि (Saturn) ग्रह बृहस्पति के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा और सूर्य से छठां स्थान का ग्रह है।
  • शनि ग्रह से सूर्य की दुरी 1.4 अरब किलोमीटर से भी ज्यादा है,जिसकी वजह से शनि सूर्य का पूरा एक पूरा चक्कर लगाने में पृथ्वी को लगभग  10,759 दिन यानी की लगभग 30 साल का समय लगता है।
  • इसे गोला या गैलेक्सी समान ग्रह भी बोला जाता है।
  • शनि का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन है।

7. अरुण (Uranus)

. अरुण (Uranus)
  • अरुण सूर्य से 7 वा  स्थान का ग्रह है, यदि इसके व्यास की बात की जाए तो यह सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • यह अपने अक्ष पर दक्षिणावर्त घूमता है।
  • इसे लेटा हुआ ग्रह भी बोल जाता हैं।
  • इसके सभी उपग्रह पृथ्वी के विपरीत दिशा में घूमते हैं।
  • इसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 14.5 गुना है।

8. वरुण (Neptune)

 वरुण (Neptune)
  • वरुण Neptune,सौरमंडल का आठवा ग्रह है। यह अपने नजदीकी ग्रह अरुण से थोड़ा सा बड़ा है।
  • वरुण सूर्य से आठवां सबसे दूर वाला ग्रह है।
  • वरुण के तेहरा प्राकृतिक ज्ञात उपग्रह है जिनमें ट्राइटन डस्पीना, और थलेसा मुख्य रूप से है।
  • इसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 17 गुना अधिक है।
  • यह एक गैसीय ग्रह है, गैसीय ग्रहो को गैस दानव के नाम से जाना जाता है। क्योकिं इनकी सतह पर मिटटी पत्थर की ना होकर गैसों की होती है। और इनका आकर भी बहुत विशाल होता है।
  • यहाँ पर तूफानी हवाएं अन्य सभी ग्रहों की अपेक्षा ज्यादा तीव्र होती है।
  • जिनकी गति 2100 प्रति घटा तक की रफ़्तार से देखी गयी है।

FAQs

ग्रहों के नाम बताएं?

ग्रहों के नाम मंगल बुध शुक्र शनि पृथ्वी बृहस्पति अरुण वरुण है।

सौरमंडल में सूर्य के सबसे पास कौन सा ग्रह है?

Mercury ग्रह सौरमंडल में सूर्य के सबसे पास है।

कुल कितने ग्रह हैं?

कुल 8 ग्रह है।

सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह कौन सा है?

वरुण Neptune सूर्य के सबसे दूर का ग्रह है, और यह क्रम के अनुसार सौरमंडल का आखरी ग्रह है।

नोट – आज हमने आपको अपने आर्टिकल के द्वारा ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में लिखे है, जिसमे मैंने प्रत्येक ग्रह की जानकारी के साथ उस ग्रह की फोटो को भी सज किया है। मुझे पूरी उम्मीद है,की आपको यह मेरा आर्टिकल Planets Name in Hindi And English With Picture के साथ जरूर पसंद आया होगा है। इसके साथ नहीं साथ नीचे मैंने ग्रहों के नाम क्रम से भी लिखे है। जिससे की आपको पढ़ने और याद करने में भी आसानी होगी। 

अगर आप भविष्य में भी ऐसी ही कुछ जानकारियां को प्राप्त करना चाहते हैं,तो आप हमारी वेबसाइट Hindi Ki News से जुड़े रहे।

हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ।

Related posts

संघनन किसे कहते हैं?(sanghanan kise kahte hai)

Yogita

प्रेरणादायक हिंदी कहानियों का संग्रह – Hindi Motivational Stories

Yogita

गणित किसे कहते है? गणित का अर्थ और परिभाषा

Yogita
error: Content is protected !!