Hindi Ki News
लाइफस्टाइल

धनतेरस के दिन भूलकर भी इन चीजों को न खरीदें, हो सकता है नुकसान

धनतेरस पर्व के बारे में मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु से घर में कोई नुकसान नहीं होता है। और घर में धन आता है।

 दीपावली के त्योहार का सभी के घरो मे बड़ा इंतजार किया जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के पर्व पर खरीददारी करना बहुत ही  शुभ माना गया है। और वहीं कुछ चीजों की खऱीदारी करना बहुत अशुभ भी माना गया है। धनतेरस के दिन भूलकर भी इन चीजों को न खरीदें, हो सकता है नुकसान जिनके खरीदने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

धनतेरस के दिन क्‍या न खरीदें? । 

(1) ज्योतिष लोगो के अनुसार धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे की बनी कोई भी वस्तु खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है। इससे जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

(2) ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन कांच का सामान  खरीदना भी अच्छा नहीं होता है। 

(3) हिन्‍दू धर्म में माना है की काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

(4) इस दिन नुकीली चीजें जैसे कि कैंची और चाकू जैसी चीज नहीं खरीदनी चाहिए।

धनतेरस के दिन क्‍या सावधानियां बरतें?

 << इस दिन उधार लेना या उधार देना सही नहीं होता है।

<< धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के बाद घर लाते समय उस बर्तन को खाली न लाएं और उसमें कुछ मीठा या पानी लेकर जरूर आये।

<< धनतेरस के दिन तिजोरी में चावल रखे जाते हैं। ध्‍यान रहे कि वो चावल खंडित न हों यानी कि टूटे हुए चावल नहीं रखने चाहिए।

<< धनतेरस से पहले घर की साफ-सफाई का काम भी पूरा कर लेना चाहिए। जिससे धनतेरस के दिन स्‍वच्‍छ घर में ही भगवान धन्‍वंतरि, माता लक्ष्‍मी जी और मां भगवान कुबेर जी का स्‍वागत करें।

धनतेरस के दिन इन चीजों का खरीदना शुभ होता है

धनतेरस के दिन धातु खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि लोग इस दिन मकान, वाहन और सोना चांदी की भी खऱीदारी करते हैं। लेकिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार चांदी का सिक्का भी खरीद शुभ होता है। घर में बरकत आती है। आइए जानते हैं कि इस दिन क्या खरीदा जाए कि घर के लिए सुख समृद्धि के दरवाजे खुल जाएं।

सोना चांदी खरीदना

धातु की कोई चीज खरीद सकते हैं। दिवाली शुरू होते की बाजार में सोने चांदी पर कई तरह की स्कीम्स शुरू हो जाती हैं। आप चाहें तो सोने या चांदी की कोई भी चीज खरीद सकते हैं।

पीतल और तांबा खरीदना

आप इस दिन घर में पीतल और तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं। पीतल और तांबा घर के लिए काफी शुभ माना जाता है। और इनके बर्तनों का उपयोग करने से काफी बीमारियां दूर रहती हैं।

साबुत धनिया खरीदना

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन धनिया (साबुत धनिया) खरीदना काफी शुभ माना जाता है। दरअसल धनिया में मां लक्ष्मी का वास कहा जाता है। इसलिए इस दिन धनिया ख़रीदा जाता है।

झाड़ू का  खरीदना

झाड़ू में भी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन झाड़ू खरीद कर लाया जाता है। औऱ उस झाड़ू का पूजा करके घर में सफाई करें। इससे घर की दरिद्रता दूर होगी है और धन की देवी का आपके घर में वास होता है।

Related posts

सांवली स्किन के लिए सबसे बेस्ट फाउंडेशन

Yogita

भारत की 10 प्रसिद्ध महिलाएं – Famous Women of India

Yogita

Puff Blouse Back Design – पफ स्लीवस ब्लाउज़ के डिज़ाइन

Yogita
error: Content is protected !!