Hindi Ki News
ट्रेवल शिक्षा

Noida – नोएडा में घूमने की जगह

नोएडा में घूमने की जगह

हेलो मेरे प्यारे दोस्तों आप सब लोग कैसे हो,आज हम इस आर्टिकल में जानेगे Noida – नॉएडा की फुल फॉर्म क्या है। नॉएडा कहा पर स्थित है। आज हम नॉएडा की फुल फॉर्म क्या है के बारे में जानेगे और नॉएडा की जनसंख्या कितनी है। Noida – नोएडा में घूमने की जगह क्या-क्या है। यदि आप लोग भी नोएडा घूमने जाना चाहते हैं,तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। क्योंकि आपको इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा में घूमने लायक जगह नोएडा कैसे पहुंचे इत्यादि के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

NOIDA की फुल फॉर्म क्या है 

N – New

O – Okhla

I – Industrial

D – Development

A – Authority

NOIDA की फुल फॉर्म क्या है

NOIDA – New Okhla Industrial Development  Authority

NOIDA – न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी

हिंदी में नॉएडा की फूल फॉर्म

नवीन ओखला औधोगिक विकास प्रधिकरण

नोएडा के बारे में कुछ रोचक तथ्य। 

1- नोएडा शहर का क्षेत्रफल 203 वर्ग किलोमीटर तक है।

2- नोएडा शहर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में मौजूद है।

3- नोएडा शहर भारत के सबसे हरे-भरे शहरों में इसकी गिनती की जाती है।

4-  नोएडा शहर में लगभग 50% शहर के हिस्से में पेड़-पौद्ये ही लगे हुए हैं।

5- नोएडा में BPO, IT, ITELS जैसी कई सारी बड़ी से बड़ी कंपनियों ने अपना कारोबार को स्थापित किया हुआ है।

6- नोएडा में घूमने की जगह भी बहुत अच्छी -अच्छी है।

एक नजर ;- मथुरा में घूमने के जगह

एक नजर ;- 12 ज्योतिलिंग कहाँ कहाँ पर है

नोएडा में घूमने की जगह

1- बॉटनिकल गार्डन

बॉटनिकल गार्डन

यदि आपको प्रकृति के बीच में घूमना और रहना पसंद है,तो आपको भीड़भाड़ और शहरी इलाकों से दूर थोड़ा शांत से वातावरण में समय बीतने का मन हैं, तो नोएडा में स्थित बोटैनिकल गार्डन आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह होगी। यह बॉटनिकल गार्डन नोएडा का सबसे लोकप्रिय और आकर्षक टूरिस्ट प्लेस है। इस गार्डन के अंदर आप प्रकृति के सुंदर वातावरण का आनंद ले सकते हैं। इस बॉटनिकल गार्डनमें आपको फूलों की कई सारी प्रजातियों को भी देख सकते हो।

2- वर्ल्डस ऑफ वंडर

वर्ल्डस ऑफ वंडर

यदि आप अपने बच्चों के साथ नोएडा में घूमने की जगह ढूढ रहे हैं, तो आपको निश्चित ही वर्ल्डस ऑफ़ वंडर पार्क में जरूर जाना चाहिए। यह जगह सभी बच्चों के लिए सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट भी है। यह पार्क लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां पर काफी तरह के नए-नए झूले भी लगे हुए हैं। यहां पर एक वाटर पार्क भी है और go-karting के लिए ट्रेक भी मौजूद है। इस पार्क में प्रवेश करने का टिकट ₹500 से लेकर ₹1000 रूपए तक का है, जो अलग-अलग उम्र के व्यक्तियों के लिए अलग-अलग प्रकार से निर्धारित किया गया है।

3- स्नो वर्ल्ड

स्नो वर्ल्ड

आप नोएडा में गर्मियों के दिनों में भी सर्दियों का पूरा आनंद ले सकते हैं। शायद आप समझ  गए होंगे, लेकिन में फिर भी आपको पूरी तरह से समझा देती हु। आज के इस दौर में हमारे पास इतनी आधुनिकता आ गई है की हम गर्म वातावरण को भी सर्दी में बदल सकते हैं। नोएडा में स्नोवर्ल्ड नाम की एक शानदार जगह है, जहां पर हम गर्मियों के मौसम में सर्दियों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह नोएडा के सेक्टर 18 के डीएलएफ मॉल में स्थित है। यहाँ पर बर्फ की मदद से आर्टिफिशियल सर्दी के माहौल को बनाया गया है, इसके अंदर का तापमान हमेशा ही कम रखा जाता है। यहां पर आने वाले सभी लोगों को ऐसा लगता है की मानो वे नोएडा नहीं बल्कि कश्मीर या फिर किसी भी ठडे प्रदेश में आ गए हैं।

4- किडजानिया

किडजानिया

आप अपने बच्चों को किडजानिया में घूमने के लिए जरूर लेकर जाये। किडजानिया एक बहुत ही सर्वोत्तम स्थान है। यहां पर आप अपने बच्चों को घुमा कर उनको ख़ुशी दे सकते हैं। यहां पर आपके बच्चे खूब मौज मस्ती कर सकते हैं और अच्छे से खेल को भी सकते हैं। यहां पर निर्णय को कैसे लिया जाता है, किसी भी समस्या को कैसे सुलझाया जाए? जैसी अनेक गतिविधियां बच्चों को इसमें सिखाई जाती है और यहां पर बच्चों को खेलना भी सिखाया जाता है। यहां पर बच्चों का टिकट ₹1300 प्रति व्यक्ति तथा एकदम छोटे बच्चों का टिकट ₹700 प्रति व्यक्ति, वयस्कों के लिए ₹500 प्रति व्यक्ति और वरिष्ठ व्यक्ति के लिए ₹400 प्रति व्यक्ति टिकट लगती है।किडजानिया में वयस्कों के लिए भी खेलने के लिए सामान दिया गया है लेकिन अगर आप यहां खेलना पसंद नही करते है तो आप यहां पर फूड कोर्ट में बैठकर अपने बच्चों को सीखते हुए, खेलते हुए तथा मौज मस्ती करते हुए भी देख सकते है और खाने का आनंद भी उठा सकते हो।

5- DLF मॉल ऑफ इंडिया

DLF मॉल ऑफ इंडिया

इस मॉल में आपको मनोरंजन से लेकर शॉपिंग तक की सभी चीजें मिल जाएगी। यह मॉल नोएडा के सेक्टर18 में स्थित है, जो 5 क्षेत्रों में विभाजित किया है और इस मॉल में लगभग 320 से भी अधिक ब्रांड मौजूद हैं। आप यहां पर अच्छी खासी शॉपिंग कर सकते है। इस मॉल की  ऊंचाई 7 मंजिला इमारत जितनी ऊंची है।

6- स्माश

स्माश

स्माश ऐसी जगह है आप इस स्थान पर विभिन्न प्रकार के सभी गेम को खेल सकते हैं। यहां पर आपको डिजिटल गेम से लेकर कई अन्य प्रकार के इंडोर गेम भी मिल जाते है, जिसका लुफ्त आप यहां पर उठा सकते हो। हालांकि यहाँ पर सभी गेम को खेलने का चार्ज भी अलग-अलग लगता है। आप अपने बजट के अनुसार कोई भी गेम को खेल सकते हैं। यह जगह बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी काफी ज्यादा आकर्षक और लोकप्रिय हैं।

7- द ग्रैंड वेनिस मॉल

द ग्रैंड वेनिस मॉल ग्रेटर नोएडा में स्थित है। द ग्रैंड वेनिस मॉल में एक कृत्रिम नदी भी बनवाई गई है, जो आपको सचमुच वेनिस देश में होने का एहसास कराती है। आप केवल इस नदी को देख ही नहीं सकते हैं, बल्कि आप इस नदी में राइड भी कर सकते हो। इसमे राइड के साथ-साथ इटालियन गाने का भी पूरा आनंद प्राप्त किया जा सकता हैं।

 द ग्रैंड वेनिस मॉल

द ग्रैंड वेनिस मॉल में फूड कोर्ट भी मौजूद है, जहां पर आपको विभिन्न प्रकार के भोजन का भी आनंद प्राप्त कर सकते है। यह मॉल ग्रेटर नोएडा में घूमने की जगह में ही एक स्थान है। इस मॉल में कई सारी रोमन मूर्तियां भी देखने को मिल जाती है,जो आपको सचमुच में वेनिस में होने का एहसास दिलाती हैं। इस मॉल में आप यहां ढेर सारी शॉपिंग भी कर सकते हो।

खाने के लिए नोएडा में प्रसिद्ध जगह

नोएडा में बहुत सारी प्रसिद्ध जगह है,जो भोजन के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। नोएडा में अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट भोजन मिलते हैं।

हमने नीचे ऐसे ही कुछ जगहों के नाम दिए हैं, जो नोएडा में खाने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध जगह है।

फिल्मी प्लेवर्स

नोएडा में सेक्टर 63 में स्थित है।

खुलने का समय दोपहर 11:00 से लेकर रात 12:00 बजे तक का है।

यह प्रति दिन खुला रहता है।

फिल्मी प्लेवर्स का प्रसिद्ध भोजन 

  • तंदूरी चिकन
  • हनी मिर्च आलू
  • मटन रोगनोश
  • पनीर टिक्का आदि।

बार्बीक्यू नेशन

नोएडा के सेक्टर 16 में स्थित है।

बार्बीक्यू नेशन के खुलने का समय दोपहर के 11:30 बजे से लेकर शाम के 3:45 बजे तक

बार्बीक्यू नेशन के खुलने का समय शाम के 6:00 बजे से लेकर रात्रि 11:00 बजे तक 

यह प्रति दिन खुला रहता है।

यहां के कुछ प्रसिद्ध भोजन की सूची

  • चिकन दम बिरयानी
  • दही कबाब
  • नॉनवेज बारबेक्यू स्केवर्स
  • चॉकलेट कुल्फी

देसी वाइब्स

ईडी नोएडा के सेक्टर 18 में मौजूद है।

ईडी के खुलने का समय दोपहर के 12:00 बजे से लेकर 4:45 बजे तक और शाम के 7:00 बजे से लेकर रात 11 बजे तक

यह प्रति दिन खुला रहता है।

ईडी का प्रसिद्ध स्वादिष्ट भोजन

  • समुद्री भोजन सुईमाई
  • लैंब डंपलिंग
  • डायनामाइट रोल
  • यासाई माकी
  • कैलिफोर्निया रोल

पीली मिर्च

पीली मिर्च नोएडा 63 में स्थित है।

खुलने का समय दोपहर के 12:00 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक का है।

यह प्रति दिन खुला रहता है।

पीली मिर्च का प्रसिद्ध भोजन

  • लल्ला मूसा दाल
  • भरवा चिकन टिक्का
  • पनीर टका तक

नॉएडा की जनसंख्या कितनी है।

नॉएडा की जनसंख्या 2023 में लगभग 642,273 है।

नॉएडा कहाँ पर स्थित है।   

नॉएडा उत्तर प्रदेश में स्थित है। ये भारत का एक प्रसिद्ध शहर है, ये दिल्ली से सटा हुआ शहर है।  

मेरे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल में अगर मुझ से कोई भूलवश त्रुटि हो गई हो,तो उसके लिए में क्षमा प्रार्थी हैं।

निष्कर्ष – इस आर्टिकल में मैंने उत्तर प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध शहर नोएडा में घूमने की जगह (Noida Tourist Places in Hindi) से जुड़ी सभी  जानकारी बताई है।और साथ ही साथ में NOIDA की फुल फॉर्म क्या है।  

हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरुर करें। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

नोट – अगर आप भविष्य में भी ऐसी ही कुछ जानकारियां को प्राप्त करना चाहते हैं,तो आप हमारी वेबसाइट Hindi Ki News से जुड़े रहे।

हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ।

Related posts

सन 2023 मे भारत की जनसंख्या कितनी है ?

Satyam

संस्कृत में पक्षियों के नाम – Birds Name In Sanskrit

Yogita

Topper Kaise Bane – टॉपर बनाने के लिए स्टेप को फॉलो करें

Yogita
error: Content is protected !!