Hindi Ki News
हेल्थ

कई तरह की बीमारी और रोगों से राहत दिलाता है अनानास का जूस

अनानास का जूस गर्मी के मौसम मे बहुत अधिक पिया जाने वाला पे पदार्थ है और इस मौसम में खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में गर्मी से बचने के लिए कई तरह के जूस पीए जाते हैं। इन्ही जूसों में से एक जूस है अनानास का जूस, जिसे पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आज हम आपके कई रोगो से राहत दिलने वाले अनानास के जूस की बात करते है। जिसको अपनाकर आप कई तरह के रोगो से लड़ने मे फायदा उठा सकते हो।

अनानास का जूस पीना हमारी आंखों के लिए बहुत फायदे मंद होता है। अनानास के जूस में पाए जाने वाले विटामिन’ एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-A हमारी आंखों के लिए बहुत लाभकारी भी होता हैं। अगरअनानास के जूस को लगातार 1 से 2 महीने पिया जाता है। तो आंखों मे होने वाली कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। इस जूस को पिने से आंखों की रोशनी में कमी नहीं आती है।

अनानास का जूस पीने के फायदे

इस जूस में विटामिन -सी, बीटा-कैरोटिन भी पाया जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। साथ -साथ ही हृदय रोग होने का खतरा भी कम हो जाता है। 

जिन लोगो को थाइरोइड की समस्या  होती है उन्हें अनानास का जूस पीने की सलाह दी जाती है। क्योंकि अनानास के जूस में बीटा-कैरोटिन और विटामनन-A प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस जूस को पीने से अस्थमा का भी खतरा कम हो जाता है। इस जूस में एंटी-इंफ्लेमेट्री  के गुण मौजूद होते हैं, जिससे थाइरोइड से होने वाले दर्द और सूजन मे  अधिक जल्दी से राहत मिलती है।

अनानास के जूस में पाया जाने वाला विटामिन-C और पोटेशियम त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इससे चेहरे पर मुंहासें, पींपल्स जैसे काले धब्बों को कम करने में मदद करता है। डॉक्टरों का कहना है अनानास का जूस पीने से चेहरे पर निखार लता है और चेहरे पर चमक को बढ़ता है।  अनानास का जूस पीने से दांतों पर जमा बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते है।

अनानास के जूस में ब्रोमेलैन नाम का तत्व भी मौजूद होता है, जिससे पेट में होने वाली कई रोगों से छुटकारा मिलता है। इस जूस को पिने से दस्त और पेट फुलने पर होने वाली समस्या से राहत मिलती है। साथ ही साथ इस जूस से पाचन शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है। इस जूस में एंजाइम्स पाया जाता है । जो प्रोटीन को डाइजेस्ट करने में भी मदद प्रदान करता है।

 अनानास का जूस वजन घटाने में भी कारगर होता है। इस जूस में वसा की मात्रा नहीं पाई जाती है और इस जूस मे कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसके लगातार सेवन करने से वजन कम हो जाता है। इस जूस को पीने से हड्डिया भी मजबूत हो जाती है। इस जूस को पीने से हड्डियों में सूजन भी नहीं आती है। 

Related posts

करी पत्ता बीमारियों के लिए बहुत उपयोगी दवा

Yogita

कद्दू खाने के फायदे और नुक्सान -Benefits of Pumpkin in hindi

Yogita

Sabja Seeds Ke Fayde in Hindi – फालूदा और शर्बत में तुलसी के बीज के फायदे   

Yogita
error: Content is protected !!