Hindi Ki News
हेल्थ

तुलसी पत्ते के गुण फायदे और नुकसान in Hindi 

tulshi ke patte

हिंदी के न्यूज़ के पेज पर आपका दिल से फिर एक बार स्वागत है। तुलसी का नाम सुनते ही इस पौधे की पवित्रा याद आ जाती है। तुलसी का पौधा एक इतना पवित्र पौधा है, जो भारत देश में लगभग हर एक घर में जरूर होता है। बड़े से बड़ा व छोटे से छोटा आदमी इसे अपने घर में जरूर लगाता है। भारत देश में इसे अपने घरो में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। लोग इस की पूजा भी करते है। धार्मिक मान्यता के अलावा इसके वैज्ञानिक कारण भी कुछ है, तुलसी स्वास्थ की नजर से भी बहुत लाभकारी मानी जाती है। जैसे कहा जाता है की घर के आँगन में तुलसी होने से रोग दोष  घर में कभी प्रवेश नहीं कर पाते है। तुलसी की पूजा अर्चना हर हिन्दू स्त्री सुबह और शाम के समय पर करती है। कई सारे युगों से तुलसी को एक औषधि के रूप में देखा जा रहा है, इसकी पत्तियों से लेकर बीज, तना सब, कुछ ना कुछ तो फायदा जरूर ही देते हैं।

भारत में हिन्दू धर्म के लोग तुलसी को अपनी देवी मानते है व उनकी विधि विधान से पूजा भी करते है। क्या आपको पता है,तुलसी जी का विवाह भी एक बहुत फेमस त्यौहार है, जो दीवाली के बाद आने वाली देव उठनी एकादशी यानि ग्यारस को किया में जाता है। तुलसी के पत्ते को हिन्दू धर्म के लोग भगवान को प्रसाद के साथ जरुर चढ़ाते है। तुलसी का प्रयोग बहुत सी दवाइयों को बनने के लिए भी होता है। हम इसका प्रयोग घर पर भी कर सकते है,बहुत से रोगों से छुटकारा पाने के लिए।

तुलसी के पत्ते के गुण

1- जहा पर तुलसी होती वहां पर सुगंध फैलती है।

2- तुलसी वायु को शुद्ध करती है।

3- तुलसी ताजगी देती है। 

4- सर्दी खांसी और जुखाम से भी बचाती है।

5- तुलसी की पत्ते पाचन सम्बन्धी समस्या को भी हल कर सकते है।

ये भी पढ़े- एक चुटकी हींग खाने के फायदे

तुलसी मे पाए जाने वाले पोषक तत्व

क्र..पोषक तत्वमात्रा
1प्रोटीन1.3 ग्राम
2फॉस्फोरस24 mg
3मैग्नीशियम, पोटैशियम27 mg,125mg
4पानी38.7 ग्राम
5कैलोरी9.8
6फैट271 mg
7आयरन1.3 mg
8ऐश0. 6 ग्राम
9कार्बोहाइड्रेट्स1.1 ग्राम
10विटामिन A,C, E,K, B62237 iu, 7.6 mg, 339 mcg, 176 mcg, 66 mcg
11सोडियम1,7 mg

तुलसी के पत्तो का उपयोग

तुलसी के फायदे
  • तुलसी के पत्ते से बहुत से पेय पदार्थ भी बनाये जाते है।
  • तुलसी के पत्तो को पीस कर चेहरे पर लगाने से मुहांसे दाग धब्बे भी ठीक हो जाते है।
  • पानी में तुलसी के पत्ते डाल कर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है।
  • तुलसी के पत्तो को खाने से मुंह की दुर्गंध भी गायब हो जाती है।
  • तुलसी के पत्तो को चबाने से खासी भी ठीक हो जाती है।
  • तुलसी से मिलने वाले स्वास्थ्य के लिए फ़ायदे
  • बुखार को कम करती है,इसके पत्तो का काढ़ा पीने से,
  • डायबटीज के खिलाफ भी काम करती है।
  • तनाव को दूर करती है।
  • पथरी की भी समस्या को दूर करती है।
  • कैंसर जैसी भयानक बीमारी में भी लाभ देती है,तुलसी 
  • उलटी आने पर इसके पत्ते बहुत लाभ देते है।

तुलसी की पत्तियों से होने वाले नुकसान 

तुलसी में एक बहुत बड़ा फायदा ये होता है, कि इसे खाने से ज्यादा साइडइफ़ेक्ट नहीं होते है, और ये बहुत ही आसानी से आपके घर में लग भी जाती है, आप इसको जब चाहें तब उपयोग कर सकते है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं।

तुलसी खून को पतला करती है, इसलिए इसे किसी अन्य दवा के साथ में नहीं लेना चाहिए।

तुलसी को चबा के दांतो से नहीं खाना चाहिए।

मुझे उम्मीद है,कि आप लोग भी तुलसी के फायदे पढ़कर आप इसकी उपयोगिता को समझ गए होंगे और आज से ही आप इसका इस्तेमाल भी करेंगे। अगर तुलसी जी आपके घर में नहीं है,तो आज ही आप कहीं न कही से लाकर इसे अपने घर में जरूर लगाइए इससे घर में ताजगी भी महसूस होगी करेंगें।

मेरे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल में अगर मुझ से कोई भूलवश त्रुटि हो गई हो,तो उसके लिए में क्षमा प्रार्थी हैं।

Related posts

क्या आपको पता है किसमिस जैसा दिखने वाला मुनक्का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है

Admin

विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए अपनाये घरेलू उपाय

Yogita

मुगली घुट्टी 555 के फायदे और उपयोग (Mugli Ghutti 555 Uses in Hindi)

Satyam
error: Content is protected !!