Hindi Ki News
हेल्थ

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

आज कल की बदलती हुई जीवनशैली और हर तरफ ये प्रदूषण और खानपान में बदलाव की वजह से अक्सर महिलाओं में पीरियड्स के दिनों में बहुत अधिक मात्रा मे दर्द की समस्या बेहद आम बात हो गई है। भले ही इस तकलीफ से तुरंत छुटकारा पनाने के लिए पेन किलर दवाओं के विकल्प होते हैं पर कई बार महिलाएं डॉक्टरी परामर्श लिए बिना इन दवाओं के लेने में हिचकिचाती हैं।पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय |

महिलाएं अपनी शुरुआती किशोरावस्था में पीरियड्स से होने लगती है। पीरियड्स मे दर्द से भी पीड़ित होने लग जाती हैं । ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता है और  कुछ असुविधा का अनुभव होता है और पहले दिन यह अनुभव बहुत अधिक होता है । लेकिन कुछ महिलाओं को होने वाला दर्द बहुत गंभीर होता है। जो उनके पुरे 4 से 5 दिन को संकट में डाल देते है।

ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिन्हें हम मासिक धर्म के समय होने वाले तेज दर्द में आराम के लिए घरेलू उपाय को अपना सकते है। इनको इस्तेमाल करने से कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होता है। और न ही ये घरेलू उपाय अधिक खर्चीली हैं।

पीरियड में पेट में दर्द के लिए घरेलू उपाय

1- गुणकारी है अजवाइन

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं में गैस की समस्या ज़्यादातर बढ़ जाती है और गैस की प्रॉब्लम की वजह से भी पेट में दर्द होने लग जाता है। जिसे दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन करना सबसे अच्छा विकल्प है। आधा चम्मच अजवाइन में आधा चम्मच नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से पीरियड्स के दर्द मे तुरंत राहत मिलती है। इसके अलावा पीरियड्स के दिनों में अजवाइन को चुकंदर और गाजर के जूस के साथ बनाकर पीने से भी दर्द मे आराम मिलता है।

2- अदरक का सेवन करना भी फायदेमंद है

पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए अदरक का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है । एक कप पानी में अदरक के टुकड़े को बारीक काटकर उबाल लें और अच्छे टेस्ट के लिए आप इसमें शक्कर भी मिला सकते हैं। और इसका सेवन दिन में तीन बार भोजन के बाद  करें।

3- पपीते का सेवन

 पीरियट्स के दौरान कई बार फ्लो ठीक तरीके से न हो पाने के कारण भी बहुत अधिक दर्द होता है। ऐसै में पपीते का सेवन एक बेहतरीन विकल्प चुना गया है। इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान फ्लो ठीक तरीके से होता है जिससे दर्द भी कम होता है। पपीते की तासीर गर्म मानी होती है और पपीता पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है और पाचन को भी सही रखता है।

4- तुलसी का सेवन

तुलसी एक नैचुरल पेनकिलर है ये हर घर मे होती है और ये एंटीबॉयोटिक भी है अगर आपको भी पीरियड के दौरान तेज़ दर्द होता है तो चाय बनाते वक्त उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उबालें और उस चाय का सेवन करे गर्म -गर्म उससे भी आराम मिलेगा।

5- डेयरी उत्पाद

डेयरी उत्पाद जैसे दूध और दूध के बने उत्पाद का सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है। जिन महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है उन महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित समस्याएं भी अधिक होती हैं। ऐसे में न सिर्फ पीरियड्स बल्कि हमेशा दूध व डेयरी उत्पाद का सेवन महिलाओं के बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

6- जीरे की चाय

जीरे की चाय का सेवन करने से गर्भाशय साफ़ होता है। जीरे मे दर्द निवारक गुण भी मौजूद होते हैं। जीरे की चाय बनाकर पिएं  एक कप पानी में जीरा उबालकर पी सकती हैं या यूं ही चुटकीभर जीरा चबा – चबा कर खाएं। इससे काफ़ी आराम मिलेगा।

7- गर्म पानी की थैली का इस्तेमाल

पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए गर्म पानी की थैली का इस्तेमाल करने से पेट और कमर को सेंके। इससे तुरंत आराम मिलेगा।

नोट :-  महिलाओं मे पीरियड्स का आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जिसे रोका या बाधित नहीं किया जा सकता है। लेकिन इससे होने वाले दर्द और दूसरी असुविधाओं को कम ज़रुर किया जा सकता है। अगर महिलाएं कुछ सावधानियां और परहेज करेंगी तो पीरियड्स में होने वाली परेशानियों से आराम से बाहर निकल सकती हैं। दिनचर्या में बदलाव और खान-पान में संतुलन रखकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है।   

Related posts

7 योगासन जो बढ़ाएं चेहरे की चमक ओर ख़ूबसूरती

Satyam

घुटनों के दर्द के लिए घरेलु उपाय – Knee Pain Gharelu Upay In Hindi

Yogita

मुगली घुट्टी 555 के फायदे और उपयोग (Mugli Ghutti 555 Uses in Hindi)

Satyam
error: Content is protected !!