Hindi Ki News
हेल्थ

जानिए सर्दियों के मौसम में फिट रहने के लिए चुकंदर (Beetroot)के जूस के फायदे।

chukandar ke fayde

सर्दियों का सुहान सा मौसम लगभग शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी लोग चाहते हैं कि वह अपने शरीर को सुडोल और स्वस्थ बनाए रखें। अगर आप भी यही सोच रहे हैं। आज हम आपको चुकंदर (Beetroot) के फायदे के बारे में कुछ जरूर टिप्स बता रहे है। तो आज हम आपको बता दें कि सर्दियों के मौसम में चुकंदर खाने से शरीर को बहुत फायदे पहुंचते हैं। (Beetroot) यानि की चुकंदर इसके अंदर आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अंदर आपको पोटेशियम,आयरन, मैग्नीशियम, नाइट्रेट, विटामिन बी 6 जैसे तत्व अन्य तत्व मौजूद मिलेंगे। (Beetroot) यानि की चुकंदर का इस्तेमाल आपको सब्जी के रूप में नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे इसके अंदर के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। चुकंदर के सभी पोषक तत्व के फायदे को प्राप्त करने के लिए आप इसे कच्चा ही खाएं या जूस बना के सेवन करे। बताया गया है कि इसका सेवन करने से कैंसर जैसी भयानक बीमारी में भी लाभ मिलता है। सर्दियों के मौसम में चुकंदर से बना जूस पीने से  शरीर को बहुत लाभ मिलता हैं। आपको पता भी होगा की चुकंदर के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है। इसका सेवन करने से आप अपने चेहरे पर चमक ला सकते हैं। चलिए अब आपको बताते हैं चुकंदर के जूस से मिलने वाले फायदे।

चुकंदर के जूस से मिलने वाले फायदे कुछ इस प्रकार से है

1- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है चुकंदर

शुगर की समस्या होने पर भी व्यक्ति चुकंदर के जूस का सेवन कर सकता हैं। यह आपके शुगर को नियंत्रित करने में सहायक है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर रक्त में उच्च ग्लूकोज का कारण नहीं बनता है। जिसका मतलब ये है कि इसमे प्राकृतिक शर्करा धीमी गति से निकलती है। चुकंदर का जूस पीने से आपके ब्लड में शुगर की वृद्धि नहीं होती है।आप इसे बिना फिक्र करे इसका सेवन कर सकते हैं।

2- पाचन और इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार है चुकंदर

चुकंदर के अंदर फाइबर और कई सारे पोषक तत्व जैसे खनिज,आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। चुकंदर का जूस मीठा होने के बावजूद भी शुगर का पेशेंट भी इसका सेवन कर सकता हैं। इसके अंदर विटामिन C,फोलेट और फाइबर भी मौजूद मात्रा में होते हैं। जो हमारे शरीर में इम्यूनिटी और पाचन कार्य को बढ़ाने का काम करते हैं।

3-  डिटॉक्सिफिकेशन में कारगर है (Beetroot)

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइन्फ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफिकेशन के गुण भी पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर में मौजूद लिवर की रक्षा करने का काम करता है। चुकंदर को एक बेहतरीन लिवर क्लींजर भी बोला जाता है। इसकी मदद से लिवर की कोशिकाओं को उत्तेजित किया जा सकता है।    

4- त्वचा पर ग्लोइंग भी लता है चुकंदर

अगर किसी व्यक्ति की त्वचा रूखी-सूखी या मुहांसों से पीड़ित है तो ऐसे व्यक्ति को चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए। चुकंदर से उसके चेहरे पर चमक आ सकती है। आपको बता दें कि चुकंदर में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण तत्व पाए जाते हैं। अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो मुहांसों, फुंसियों से छुटकारा भी पाया जा सकता है। वही इसके अंदर विटामिन C की भी मात्रा पाई जाती है। जो हमारे कई रोगो को दूर करने में मदद करती है। इसके अतिरिक्त चुकंदर का रस आपकी त्वचा को एक प्राकृतिक चमक देने का भी काम करता है।

5- ऊर्जा और सहनशक्ति को बढ़ाता है

चुकंदर का सेवन करने से शरीर में रक्त वाहिकाओं को खोलने में मदद करता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को भी बढ़ाने का भी काम करता है। अगर कोई व्यक्ति बहुत कमजोर है तो उसे नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए। वही चुकंदर के जूस को वर्कआउट ड्रिंक भी बोला जाता है। क्योंकि यह आपकी मांसपेशियों में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाने का काम करता है।

नोट :- इन बातों पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Related posts

करी पत्ता बीमारियों के लिए बहुत उपयोगी दवा

Yogita

इस वीकेंड नोएडा की जगहों पर घूमने के साथ-साथ उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ 

Yogita

सफर के दौरान उल्टी न आने के उपाय

Yogita
error: Content is protected !!