Hindi Ki News
शिक्षा

कछुआ (Tortois) क्या खाता है? कछुए के बारे में कुछ रोचक बाते

कछुआ क्या खाता है

हेलो साथियो Hindi ki news के पेज पर आप सभी साथियो का फिर से एक बार स्वागत है। आज में जो आर्टिकल लिख रही हूँ, इस आर्टिकल में आप जानेंगे की कछुए (Tortois) के बारे में कुछ रोचक बाते, जैसेकि कछुआ क्या खाता है और क्या पीता है इस तरह की कुछ रोचक जानकारी देने की कोशिश की है में,

आज के समय में कुछ लोग अपने घरो में ,ऑफिस आदि में कछुआ (Tortois) पालने का शोक रखते है। यदि आप लोगो ने भी कछुआ पलना रखा है,तो ये आर्टिकल आप के बहुत काम आएगा। आपको अपने बहुत सारे सवालों के जवाब इस आर्टिकल में मिल जाएंगे।

कछुआ क्या खाता है? What Tortoise Eat

आमतौर पर समुद्री कछुए सर्वाहारी और शाकाहारी दोनों की प्रकार के होते हैं। वास्तव में देखा गया है की कछुए वनस्पति और समुद्री जानवरों को ही खाते हैं। आमतौर पर जो पालतू कछुए होते है वो ज्यादतार शाकाहारी ही होते हैं।

कछुआ दो प्रकार के होते है। शाकाहारी भी और मांसहारी भी, शाकाहारी कछुआ सदैव फल और सब्जियों को ही खाता है। और जो मांसहारी कछुआ होता है वो सदैव कीड़े मकोड़ों, केंचुए आदि को खाता है।

कछुओं (Tortois)की कुछ प्रजातियां जमीन पर भी रहती है,और कुछ प्रजातियाँ जल यानि पानी में भी रहती है।

कुछ (Tortois) कछुए जल और थल दोनों में ही रह सकते हैं।

1- सब्जियों में कछुआ क्या खाता है?

kachua khana hai

आमतौर पर शाकाहारी कछुआ मक्का का दाना, हरी मटर, गाजर, चुकंदर, सेम, टमाटर,पालक आदि को खाता है।

2- फलो में कछुआ क्या खाता है?

सब्जियों और पत्तो के साथ कछुआ फलो को भी खाता है। जैसे की :- सेब, आम, केला, अंगूर, कीवी, स्ट्रॉबेरी,खरबूजा आदि को कछुआ खाता है।

3- कौन कौन से फूल कछुआ खाता है।

पेटूनिया का फूल, लिली का फूल, सिहपानी का फूल बहुत पसंद आता है कछुए को खाने में,

मांसहारी कछुआ क्या खाता है?

1- घोंघे, केंचुए, कीड़े मकोड़ों, समुद्री जानवरों को खाते हैं, उबले अंडे, मीटवॉर्म आदि को कछुआ खाता है।

कछुआ कितने प्रकार का होता है?

कछुआ दो प्रकार का होता है। जो कछुए जमीन यानि थल पर रहते है वे कछुए शाकाहारी होते हैं। और जो कछुए जल यानि पानी में रहते है वो कछुए मांसाहारी होते हैं। कुछ कछुए समुद्री सरीसृप भी होते हैं। इनकी पीठ पर एक विशेष प्रकार का शेल होता है। जोकि एक ढाल का काम करता है। ये कछुए का सुरक्षा कवच होता है। जो शिकारियों से उनको बचाता है। आज के समय में इसकी कई सारी प्रजातियां अस्तित्व में आई भी और विलुप्त भी हो गई। कछुओं की सबसे पहली प्रजाति लगभग 25 करोड़ वर्ष पहले धरती पर उत्पन्न हुई थी।

यह सबसे प्राचीन स्तनधारी कछुए की प्रजातियां में से एक कछुए की ये प्रजाति है।

पृथ्वी पर मौजूद समुद्री कछुओं की सात प्रकार की प्रजातियाँ हैं। इनके कुछ नाम इस प्रकार से हैं,

1- केम्प्स रिडले

2- ग्रीन

3- ओलिव रिडले

4- लॉगरहेड

5- लेदरबैक

6-फ्लैटबैक

7- हॉक्सबिल

Tortoise (टॉर्टोइसे) और Turtle (टर्टल) में अंतर

टोटॉयज (Tortoise) जमीन पर रहते है।

टर्टल (Turtle) टर्टल कभी-कभी जमीन पर आते हैं,और ये ज्यादातर पानी में नीचे ही रहते हैं। 

कछुए के बारे में कुछ रोचक बाते

* कछुए का खून ठंडे खून वाले सरीसृप कहा जाता हैं।

* कछुए के बच्चे को ‘हैचलिंग’ (Hatchling) बोला जाता है।

* कछुओं की सबसे बड़ी प्रजाति में लेदरबैक की प्रजाति है।

* 8 फीट तक लंबे हो सकते और लगभग 2000 पाउंड तक का वजन भी कर सकते हैं।

* कछुए खारे पानी के साथ -साथ मीठे पानी में भी जीवित होते है।

* पृथ्वी पर हर एक महाद्वीप पर कछुए रहते हैं।

* कछुए के कान नहीं होते है। लेकिन बहरे भी नहीं होते हैं। ये होने वाले कंपन और आवृत्तियों के द्वारा सुन लेते है।

* कछुआ 2/3 महीने तक बिना कुछ खाए भी रह सकता है।

* कछुए एक ही बार में 150 से ज्यादा अंडे देते हैं।

* कछुओं का लिंग तापमान के द्वारा निर्धारित किया जाता है, न कि सेक्स क्रोमोसोम के द्वारा से।

* अगर घोंसले का तापमान गर्म होता है और 88 डिग्री तक फ़ारेनहाइट के पास तक जाता है, तो हैचलिंग (कछुआ का बच्चा) एक लड़की होगी। यदि घोंसले का तापमान ठंडा है और लगभग 82 डिग्री के पास तक है, तो फ़ारेनहाइट तो हैचलिंग (कछुआ का बच्चा) लड़का ही होगा।

* कछुए को सौभाग्य और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।

* कछुए की प्रजातियों के आधार पर कछुओं का जीवनकाल 20 से 100 वर्ष तक होता है।

* मादा कछुए समुद्र तट पर आ कर अंडे देती हैं और फिर वापस समुद्र में लौट जाती हैं और वो अपने अंडे को मिट्टी में गाड़ देती है और उन्हें खुद से बड़े होने के लिए छोड़ देती हैं।

* बहुत ही कम मात्रा में कछुए के अंडे वयस्कता तक पहुंच पाते है और जीवित रहे पाते हैं।

* कछुए अपनी पीठ के द्वारा से ऑक्सीजन को अवशोषित करते हैं।

* कछुओं के दांत नहीं होते है। वो खाना खाने के लिए अपने जबड़े का प्रयोग करते हैं।

* गोल्डन कछुआ एकमात्र ऐसा कछुआ है जो बर्फीली झीलों में भी नीचे तैरता है।

* कछुए एकजुटता (मिलकर साथ) वाले जानवर हैं।

* कछुए ज्यादातर संभोग के मौसम के दौरान ही बाहर आते हैं।

* कछुओं के अंडों को 2 से 3 महीने लगभग (60 दिन) में हैच होते है।

* कछुए आसानी से रात के अंधेरे में देख सकते है।

* कछुआ लगभग 1800 मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज दौड़ता है।

* पुरे विश्व में कछुआ दिवस 23 मई को मनाया जाता है।

* कछुआ को भी लोग अपने घरो और ऑफिस में पालते है।

कछुआ एक शांत और सुन्दर का जलिये जीव है, जोकि देखने में बहुत ही सुन्दर लगता है। इसलिए ही लोग इसको पालते है।

इस आर्टिकल में आज आपने जाना की कछुआ क्या खाता है? उम्मीद करती हूँ की आपको ये आर्टिकल खूब पसंद भी आया होगा। अगर आपको इस आर्टिकल में कोई सवाल या सुझाव हो तो कृपया कर के अपना सुझाव हमे दे।  

Related posts

गणित किसे कहते है? गणित का अर्थ और परिभाषा

Yogita

जानें DCA Course की पूरी जानकरी – DCA Course क्या है?

Yogita

सन 2023 मे भारत की जनसंख्या कितनी है ?

Satyam
error: Content is protected !!