Hindi Ki News
शिक्षा

गणित किसे कहते है? गणित का अर्थ और परिभाषा

ganit kise kahte hai

हेलो मेरे साथियो और प्रिय पाठको आज फिर से एक बार Hindi ki news के पेज पर आप सभी का स्वागत है।आज हम लोग इस आर्टिकल में गणित के बारे में विस्तृत रूप से जानेंगे। गणित किसे कहते है? गणित का अर्थ और परिभाषा क्या है। आइये जानते इसके बारे पूरी जानकारी गणित किसे कहते है?

गणित किसे कहते है?

किसी भी तरह के अंको के उपयोग से किया गया लेखा – जोखा करना और उनका हिसाब रखना ही गणित कहलाता है। गणित का लेखा -जोखा करना तीन तरह से होता है।

गणित का शाब्दिक अर्थ क्या होता है।

गणनाओं का अध्ययन करना इसका शाब्दिक अर्थ होता है।

गणित की परिभाषा

परिभाषा :-  गणित उन विद्याओं का समूह है, जिसमें संख्याओं का और मात्राओं का परिमाणों और उनके आपसी गुणो का अध्ययन ही गणित की परिभाषा है।

वैज्ञानिकों के द्वारा गणित की परिभाषा

1- हॉग बेन के द्वारा गणित की परिभाषा  :- गणित सभ्यता और संस्कृति का एक दर्पण है।

2- नेपोलियन के अनुसार गणित की परिभाषा :- गणित की उन्नति तथा वृद्धि देश की सम्पन्नता से सम्बंधित है।

3- गैलीलियो के अनुसार गणित की परिभाषा :- गणित वह भाषा है जिसमें ईश्वर ने पूरी जगत या फिर ब्रह्मांड को लिख दिया गया है।

4- वनार्दिशा के अनुसार गणित की परिभाषा :- तार्किक चिंतन के लिए गणित एक शक्तिशाली साधन का रूप है।

5- लॉक के अनुसार गणित की परिभाषा :- गणित वह मार्ग (रास्ता) है।  जिसके द्वारा बच्चों के मन,मस्तिष्क में तर्क-वितर्क करने की आदत बनती है।

6- ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार गणित की परिभाषा :- गणित वह विज्ञान है जिसमे मापन और मात्रा ही परिमाण का ज्ञान होता है।

7- वेदांग ज्योतिष के अनुसार गणित की परिभाषा :- जिस रूप मे मोरो के सिर पर मुकूट शोभयमान होते है और सर्पों के सिर पर मणियाँ वही सर्वोच्च स्थानो पर परिचित विधाओ में गणित है।

गणित के प्रकार

1- अंक गणित

2- बीज गणित

3- रेखा गणित

अंक गणित :- अंक गणित में सिर्फ अंको का ही प्रयोग किया जाता है। इसमे हिसब को अज्ञात राशि को ज्ञात राशियों के द्वारा ही निकाला जाता है। जिसका व्यवहारिक कामों में प्रयोग किया जाता है।

बीज गणित :- बीज गणित में अक्षरों और अंको दोनों का ही प्रयोग किया जाता है। इसमें अज्ञात राशि को किसी अक्षर के नाम से मानी जाती है या फिर प्रश्न की ज्ञात राशियो के साथ उसमें दी गई सभी शर्तों की तरह प्रयोग किया जाता है। इससे अज्ञात राशि स्वयं ही निकल जाती है।

रेखा गणित :- रेखागणित में रेखाओं और अंकों का दोनों का ही प्रयोग होता है। किसी भी चित्र की बनावट आदि के द्वारा भी हल को निकला जा सकता है। इसका भूमि सम्बन्धी कामों में इस्तेमाल किया जाता है।

जीवन में गणित की क्या आवश्यकता है।

1- गणित एक प्रकार की भाषा है। जिसके एक नए क्षेत्र का अध्ययन करने से आपको एक सार्वभौमिक बातचीत का हिस्सा बनने में आपकी मदद करती है।

2- खेल में लक्ष्यों को मिलान करना और जीतने के लिए इनको कितने नंबर की जरूरत है इस पर प्रकिया पर पूरी नज़र रखना और यह भी अनुमान लगाना कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा इसमें भी गणित की बहुत आवश्यकता होती है।

3- आप चाहे जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी या पृथ्वी विज्ञान का अध्ययन कर रहे हों, आपको गणित की आवश्यकता जरूरत होगी।

4- प्रोग्रामिंग और कंप्यूटर की कोडिंग करना ये भी संख्याओं पर ही आधारित है, तथा Algorithm में अक्सर गणना करना शामिल होती है।

5- गणित के बारे में समझने से व्यक्ति को मुद्रा, ब्याज दरों, ऋणों के बारे में जानने में मदद मिलती है।

मैं उम्मीद करती हूँ की आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में आज आपने गणित किसे कहते है? गणित का अर्थ और परिभाषा ये सभी कुछ जाना है। इसके साथ ही साथ आपने गणित से जुड़ी हुई बहुत सारी चीजों के बारे में भी जाना। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है। तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करे।

धन्यबाद

Related posts

तमिलनाडु की राजधानी क्या है – Capital of Tamil Nadu in Hindi

Yogita

फलों के नाम संस्कृत में

Yogita

BSC Full Form in Hindi। बीएससी का फुल फॉर्म क्या है

Yogita
error: Content is protected !!