Hindi Ki News
हेल्थ

मानसून के मौसम मैं फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनाएं कुछ टिप्स

मानसून के मौसम मैं फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनाएं कुछ टिप्स

मानसून का मौसम चिलचिलाती गर्मी के बाद ठंडक का एहसास दिलाता है| बदलता मौसम सेहत और स्किन दोनों के लिए मानसून का मौसम हानिकारक भी होता है| मानसून का मौसम यानी कि बारिश का मौसम बारिश के मौसम में बुखार मलेरिया डेंगू ,एलर्जी, स्किन की बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न करता है|

इस मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए सेहत के साथ-साथ हमें अपनी त्वचा स्किन का भी ख्याल रखना चाहिए इस मौसम में  जर्म्स बैक्टीरिया इन सब से बचने के लिए हमें अपने हाथ पैरों को साफ सुथरा रखना चाहिए और गंदगी से बचना चाहिए  क्योंकि इस मौसम में कोई भी संक्रमण बहुत अधिक तेजी से फैलता है|

कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

मानसून के मौसम में अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों  की मात्रा अधिक शामिल करें |जिससे बॉडी को इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिले  जैसे ब्रोकली, गाजर, हल्दी, लहसुन, अदरक, अदरक और लहसुन anti-bacterial होता है| इसमें एंटीबैक्टीरियल की मात्रा बहुत अधिक होती है| जो त्वचा और सर्दी जुकाम, एलर्जी जैसी समस्याओं से लड़ने में हमें मदद करता है|

मानसून के मौसम में बाहर का खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए देर रात तक कटे हुए फल रखे सब्जी आदि बासी खाने से बचना चाहिए जंग फूड और फास्ट फूड से भी हमें बचना चाहिए|

मानसून के मौसम में बरसात के दिनों में हमें फिल्टर पानी या फिर पानी को उबालकर ही पीना चाहिए| जर्म्स से बचने के लिए हमें नींबू की चाय वेजिटेबल आदि चीजों का सेवन करना चाहिए

खाना खाने से पहले और खाने के बाद अच्छी तरह से हाथ को धोना चाहिए|

हरी सब्जियां जैसे पालक ,धनिया आदि और भी अधिक जो सब्जियां हैं| उन्हें पानी में अच्छे से धो कर साफ करना चाहिए| सब्जियों को काटने से पहले अपने चॉपिंग बोर्ड को अच्छे से साफ करें उसके बाद सब्जियों को काटना चाहिए|  हरि पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है| नमी के कारण यह सब्जी जल्दी से बैक्टीरिया इसमें उत्पन्न हो जाते हैं| हरी पत्तेदार सब्जियों को गुनगुने पानी में नमक डालकर धोना चाहिए  |

मानसून के मौसम में गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए जो कि सुपाच्य होता है| जो कि शरीर में जल्दी से पचता नहीं है इससे हमारे पाचन तंत्र में कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं| वसायुक्त भोजन से भी हमें बचना चाहिए| मांसाहारी भोजन हमें नहीं करना चाहिए यह बहुत गरिष्ठ होता है|

मानसून के मौसम में मच्छरों से बचें

बारिश के मौसम में बहुत से लोग मलेरिया से पीड़ित हो जाते हैं|  घर में मच्छर, मक्खी और अन्य कीड़े मकोड़ों हो जाते हैं| इससे बचने के लिए कीटाणु नाशक दवाई का प्रयोग करना चाहिए|  जैसे  नैज़ोल, फिनाइल इस तरह के अन्य कीटाणु नाशक दवाइयां बाजार में उपलब्ध हैं| उनको यूज करना करना चाहिए| घर के आसपास गंदा पानी ना इकट्ठा होने दें| मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने

अपनी स्किन का रखें ख्याल

मानसून के मौसम में एलर्जी दाने आदि की समस्याएं त्वचा पर बहुत अधिक हो जाती हैं

अगर आपको स्किन की कोई प्रॉब्लम है तो बारिश के पानी में भीगने से बचें

Related posts

सर्दियों के मौसम में फिट रहने के लिए चुकंदर (Beetroot)के जूस के फायदे

Yogita

डेंगू में पपीते के पत्ते का रस कितना कारगर है

Yogita

Gore Hone Ke Liye Kya Khaye | Skin Glow Ke Liye Healthy Diet Tips

Satyam
error: Content is protected !!