Hindi Ki News
ट्रेवल

जिंदगी मैं एक बार जरूर लें गुलमर्ग की बर्फबारी का आनंद

Gulmarg

किसी खास के साथ वक़्त बिताने के लिए परफेक्ट है गुलमर्ग की बर्फबारी का आनंद लेना | आज हम लोग बात करते है उन हसीन जोड़ो के बारे मे जो अपने शानदार पलो को बिताने और याद रखने के लिए गुलमर्ग की बर्फबारी का मजा ले सकते है और वो अपने इन खास दिनों को जिंदगी मे कभी भी नहीं भूल पाएगे इतना आनंद आता है गुलमर्ग की बर्फबारी के समय मे मस्ती करने पर |

जैसे-जैसे आप ऊँचाई पर चढ़ते जाते हैं, यहाँ का पूरा नज़ारा बदलने लगता है। यहाँ आने पर एकाएक हवा में ठंडक बढ़ जाती है। गुलमर्ग के स्लेटी आसमान से गिरती हुई बर्फ इतनी साफ और सुन्दर लगती जैसे रुई की चादर बिछी हुई हो जो आँखो से देखने मे एक सपना सा लगता है और दूर दूर-तक फैले हुए बर्फ से ढके हुए पहाड़ देखकर मन मोहित हो उठता है |

Gulmarg tour

वहां पहुंच कर आप भी जिंदगी भर ना भुला सकने वाली यादें लेकर घर वापिस लौटेंगे | ऐसा लगता है किसी ने इस शहर को सफ़ेद रंग से रंग दिया है| क्या आप को एक बात पता “भारत में गुलमर्ग को शीतकालीन खेलों का केंद्र” माना जाता है और इसे एशिया के सातवें स्थान के रूप में भी जाना जाता है। 

गुलमर्ग परियों के इस देश की सैर तो सभी को करनी चाहिए | तो निकल जाइए इस सर्दी के  मौसम में गुलमर्ग की हसीन और सुन्दर वादियों में खोने के लिए | 

शीतकालीन के समय कुछ खेलों का मजा

बर्फबारी के समय शीतकालीन खेल खेलने मे मजा भी बहुत आता है इसलिए गुलमर्ग में स्कीइंग करना तो लाज़मी है | स्कीइंग,स्नोबोर्डिंग और हैली-स्कीइंग जैसे शीतकालीन खेलों का भी आनंद ले और सफेद बर्फ की बिछी हुई चादर से ढकी ढलानों पर फिसलना निश्चित रूप से एक ऐसा खेल है जो आप कभी भी नहीं भूल पाएंगे जीवन मे |

 सर्दियों मे जमी हुई अलपथर झील का नजारा 

सर्दियों मे अलपथर झील पर ट्रेकिंग करने का मजा ही कुछ और है। सर्दियों मे इस झील पर सफेद बर्फ की चादर जम जाती है | जो वहाँ की सुन्दरता मे चार चाँद और लगा देती है ,वहाँ प्रकृति का एक अनोखा रूप देखने को मिलता है  इस झील की एक  एक दिन की ट्रेकिंग आपको ज़िंदगी भर के लिए यादें दे जाएगी | 

Gulmarg tour

बात करते है किस चीज का जायका लिया जाये

गुलमर्ग में आपको सिर्फ़ बर्फ ही नहीं मिलेगी वहाँ पर जायके के लिए भी बहुत सारी चीजे है | खाने के लिए जैसे पारंपरिक कश्मीरी व्यंजनों का स्वाद भी आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है वहाँ की खाने की चीजे आप कभी नहीं भूल सकते है , जैसे रोगन जोश,गद्दे मोनजे, शरमल,दम आलू, गुश्ताबा,और बहुत कुछ है जो आप खा सकते हैं |

और वहाँ की सबसे प्रसिद्ध चीज का मजा जरूर ले वो है वहाँ की हल्के गुलाबी रंग की नमकीन , नून चाय की चुस्की जो आपको सर्दी मे बहुत फायदा देगी। 

गुलमर्ग मे जाने का सही समय

 गुलमर्ग मे घूमने जाने के लिए सही समय है नवंबर से फ़रवरी , इस समय बर्फबारी होती है और बर्फ से ढके हुए पहाड़ आपको देखने को मिल जाएँगे | बर्फबारी के दौरान यहाँ आने वालों लोगो को गुलमर्ग किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। वैसे तो गुलमर्ग की सेर पूरी साल भी की जा सकती है सर्दियों में गुलमर्ग घूमने जाने का आनंद ही कुछ अलग है यह का तापमान -2 डिग्री तक पहुँच जाता है |

कैसे पहुंचे गुलमर्ग की वादियों मे

गुलमर्ग पहुंचने के लिए आप नजदीकी हवाई अड्डे पर पहुंच जाये और वहाँ से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाले हवाई जहाज़ में बैठ जाएँ जो गुलमर्ग से 56 किलो दूर है | श्रीनगर से गुलमर्ग आने के लिए आप एक टैक्सी कर सकते हैं |

यदि आप ट्रेन से यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप अपने सबसे करीबी रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के लिए टिकिट कर ले जम्मू तवी रेलवे स्टेशन गुलमर्ग से 318 किलो मीटर दूर है | आप बस से भी जा सकते है गुलमर्ग की सेर आपको जिंदगी के हसीन दिनों को कभी भूलने नहीं देगी |

Related posts

हनीमून मनाने की टॉप 8 डेस्टीनेशन।

Yogita

कोरोना वायरस के ख़त्म होने के बाद कम बजट मैं सुन्दर सी वादियों मे कुछ दिन बिताये

Yogita

Kotdwar Sidhbali Mandir – यहाँ पूरी होती है सभी मुरादें

Yogita
error: Content is protected !!